Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कोर्ट की खबरें»हाईकोर्ट ने झारखंड सरकार पर लगाया जुर्माना, जानें क्या है मामला
    कोर्ट की खबरें

    हाईकोर्ट ने झारखंड सरकार पर लगाया जुर्माना, जानें क्या है मामला

    Team JoharBy Team JoharJanuary 11, 2025Updated:January 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने 166 करोड़ रुपये की औद्योगिक सब्सिडी भुगतान को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार पर नाराजगी जताई है. साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. मामले की अगली सुनवाई 17 जनवरी 2025 को निर्धारित की है.

    अदालत ने राज्य सरकार से जुर्माने की राशि झारखंड स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी में जमा करने का आदेश दिया है. यह मामला डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड द्वारा दायर किया गया है, जिसमें उन्होंने 166 करोड़ रुपये की औद्योगिक सब्सिडी का भुगतान करने की मांग की है.

    अदालत की सख्त टिप्पणी

    अदालत ने राज्य सरकार की ओर से बार-बार समय मांगने पर आपत्ति जताई और इसे गंभीरता से लिया. अदालत ने कहा कि पहले के आदेशों के अवलोकन से यह प्रतीत होता है कि राज्य सरकार के वकील स्थगन ले रहे हैं. इस मामले में 6 दिसंबर 2024 को स्थगन मांगा गया था, लेकिन राज्य सरकार ने यह दावा किया कि महाधिवक्ता अपनी बीमारी के कारण अदालत में उपस्थित नहीं हो सके  और अब यह कहा जा रहा है कि मामले में बहस करनेवाले अधिवक्ता शहर से बाहर हैं. अदालत ने इसे विरोधाभासी और असंतोषजनक बताया.

    क्या कहा याचिकाकर्ता के वकील ने

    याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता सुमित गाडोदिया ने अदालत को बताया कि प्रार्थी ने पिछले साल ही बहस पूरी कर ली थी और अब सरकार को अपना पक्ष रखना था. वहीं, राज्य सरकार ने यह बताया कि गवर्नमेंट एडवोकेट-तृतीय को मामले में बहस करनी थी, जो व्यक्तिगत कारणों से शहर से बाहर हैं.

    Also Read: सनकी पति ने पत्नी की ली जान, क्या है पूरा मामला

    Also Read: जमीन बेचने से रोका तो पोते ने दादा को पीट-पीटकर मार डाला

    Also Read: महाकुंभ 2025 में झारखंड की बड़ी भागीदारी, बोकारो से भेजा गया 9000 टन स्टील

    Also Read: पुलिस अफसरों पर गिरी मधुबन झड़प की गाज, थाना प्रभारी समेत 2 सस्पेंड

    Also Read: दवा दुकान से मिला करोड़ों का ड्रग्स, मालिक फरार

    10 हजार रुपये 166 करोड़ रुपये 17 जनवरी 2025 2025 adjournment Advocate General applicant court's displeasure Dalmia Cement Fine Government Advocate industrial subsidy January 17 Jharkhand high court Jharkhand State Legal Services Authority legal action legal process next hearing objection to asking for time petition Rs 10 thousand Rs 166 crore state government state government's side Sumit Gadodia अगली सुनवाई अदालत की नाराजगी औद्योगिक सब्सिडी कानूनी कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया गवर्नमेंट एडवोकेट जुर्माना झारखंड स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी झारखंड हाईकोर्ट डालमिया सीमेंट प्रार्थी महाधिवक्ता याचिका राज्य सरकार राज्य सरकार का पक्ष समय मांगने पर आपत्ति सुमित गाड़ोदिया स्थगन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसनकी पति ने पत्नी की ली जान, क्या है पूरा मामला
    Next Article BSNL ऑफिस में लगी आग, सारा नेटवर्क सिस्टम पूरी तरह ठप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग पुलिस का कमाल, 5 गुम मोबाइल खोजकर लौटाई लोगों की मुस्कान

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एसपी ने सुनी आत्मसमर्पित नक्सलियों की समस्याएं, रोजगार और पुनर्वास पर दिया जोर

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    365वीं जगन्नाथपुर रथयात्रा की तैयारियां तेज, डीसी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    June 9, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग पुलिस का कमाल, 5 गुम मोबाइल खोजकर लौटाई लोगों की मुस्कान

    June 9, 2026

    एसपी ने सुनी आत्मसमर्पित नक्सलियों की समस्याएं, रोजगार और पुनर्वास पर दिया जोर

    June 9, 2026

    365वीं जगन्नाथपुर रथयात्रा की तैयारियां तेज, डीसी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    June 9, 2026

    हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम हेमंत

    June 9, 2026

    साधु बनकर कर रहे थे ठगी, पुलिस ने तीन शातिरों को दबोचा

    June 9, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.