Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Jul, 2025 ♦ 12:25 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सरकारी आदेश मान बंद होता स्कूल, तो शायद आज जिंदा होते बच्चे
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकारी आदेश मान बंद होता स्कूल, तो शायद आज जिंदा होते बच्चे

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJanuary 8, 2025Updated:January 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्कूल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : 13 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने के सरकारी आदेश को अगर गुडविल स्कूल प्रबंधन मान लेता तो शायद आज काल के गाल में समा गये तीनों बच्चे और टेम्पू ड्राइवर जिंदा होते। मगर गुडविल स्कूल प्रबंधन की मनमानी के चलते बड़ा हादसा हो गया। आसपास के कुछ लोगों का कहना था कि स्कूल प्रबंधन का रवैया पहले से ही ठीक नहीं है। जो मन में आता है, वही करते हैं। अगर इन्हें पुलिस-प्रशासन का डर होता तो सरकारी आदेश के बाद भी स्कूल नहीं खोलते।

    बता दें कि रामगढ़ के गोला प्रखंड में आज भोरे-भोर हुये रोड एक्सीडेंट में तीन बच्चों की मौत की फैली खबर के बाद इलाके में तहलका मच गया। बच्चों के घरवालों की चीख-चीत्कार से पूरा इलाका दहल उठा। बच्चों की दर्दनाक मौत वहां मौजूद हर किसी को झकझोर दिया। कोई अपने बच्चों के शव को लेकर छाती पीट रहा था, तो कोई घायल बच्चे को इलाज करने के लिए दौड़ रहा था। इस हादसे के बाद गांव वालों का गुस्सा उबाल पर आ गया। गुस्साये लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ा और जमकर कूट दिया। वहीं ट्रक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। कुटाई के बाक ट्रक ड्राइवर की हालत भी नाजुक है। घटना की मिली सूचना पर रामगढ़ विधायक ममता देवी, SDO अनुराग कुमार तिवारी, CDPO परमेश्वर प्रसाद, गोला CO समरेश भंडारी स्पॉट पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

    मिली जानकारी के अनुसार जिस ट्रक से टक्कर हुयी वह बंगाल से आलू लेकर गोला की तरफ आ रहा था। वहीं, बच्चे सरलक खुर्द और पतरातू से ऑटो पर सवार होकर तिरला स्थित गुडविल स्कूल में पढ़ने जा रहे थे। तिरला मोड़ पर जैसे ही ऑटो पहुंचा सामने से आ रहे ट्रक ने उसे अपने चपेट में ले लिया।

    Also Read : CM नीतीश ने छपरा को दी 425 करोड़ की सौगात, बनेगा मेडिकल कॉलेज

    Also Read : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा गड़बड़झाला, 121 अधिकारियों का Data गायब

    If the school had been closed following the government's orders perhaps the children would have been alive today तो शायद आज जिंदा होते बच्चे सरकारी आदेश मान बंद होता स्कूल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM नीतीश ने छपरा को दी 425 करोड़ की सौगात, बनेगा मेडिकल कॉलेज
    Next Article पूनम ढिल्लो के घर से उड़ाया था डायमंड का हार, पुलिस ने दबोचा

    Related Posts

    झारखंड

    बड़े पैमाने पर झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    July 29, 2025
    जामताड़ा

    खेलते-खेलते गड्ढे में समा गए दो मासूम, गांव में पसरा मातम

    July 29, 2025
    जामताड़ा

    ध्वस्त होने की कगार पर दक्षिण बहाल पुल, प्रशासन ने रोका आवागमन…

    July 29, 2025
    Latest Posts

    बड़े पैमाने पर झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    July 29, 2025

    खेलते-खेलते गड्ढे में समा गए दो मासूम, गांव में पसरा मातम

    July 29, 2025

    ध्वस्त होने की कगार पर दक्षिण बहाल पुल, प्रशासन ने रोका आवागमन…

    July 29, 2025

    आदित्यपुर टोल ब्रिज पर मारपीट के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, कार भी जब्त…

    July 29, 2025

    पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 134वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन…

    July 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.