Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 9:10 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खूंटी : 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू उठाव पर रोक, धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन
    झारखंड

    खूंटी : 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू उठाव पर रोक, धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन

    Team JoharBy Team JoharJune 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    खूंटी। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने 10 जून से 15 अक्टूबर तक राज्य के सभी नदियों से बालू उठाव पर रोक लगाई है। इसके बावजूद झारखंड के खूंटी जिले में बालू माफियाओं का अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है. इसको लेकर जिला प्रशासन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है।

    नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल नई दिल्ली के आदेश के बाद राज्य के सभी बालू घाटों पर खनन और बालू उठाव पर पूर्णतया रोक लगाई गई है। इसके बावजूद खनन माफिया पर कोई असर नहीं हुआ है। खूंटी के रनिया प्रखंड क्षेत्र के सोदे नदी तोरपा प्रखंड क्षेत्र से कारो नदी, अड़की प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कांची नदी का करीब आधा भाग से बालू माफिया बेखौफ होकर दिनदहाड़े बालू का खनन कर रहे हैं। इसके साथ ही सरकार और प्रशासन को भी चुनौती दे रहे हैं, लेकिन प्रशासन इनपर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

    खूंटी में जितने भी बालू घाट है, उसकी बंदोबस्ती नहीं हुई है. बंदोबस्ती के पहले से ही खनन माफिया नदियों से बालू का उठाव करते रहे है और रोक के बाद भी खनन कर रहे हैं। अवैध खनन की शिकायत विभाग के आला अधिकारीयों को भी है, लेकिन खानापूर्ति कर कार्रवाई बंद हो जाती है, जिससे माफियाओं का मनोबल बढ़ा हुआ है। इसका फायदा माफिया उठा रहे हैं। इस तरह के कार्रवाई से विभाग की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता. जिला प्रशासन के कार्रवाई के उस दावे का खंडन करने जब ईटीवी भारत की टीम जब कांची नदी पहुंची तो उस दौरान भी बालू उठाव धड़ल्ले से जारी था। मजदूर ट्रैक्टर पर बालू लोड कर नदी से कुछ ही दूरी पर ले जाकर डंप करते है, जहां से खनन माफिया बालू खपाते हैं।

    नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल हर साल बालू उठाव पर पाबंदियां लगाता है, लेकिन पाबंदियां सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह जाता है। सवाल सरकार या प्रशासन से नहीं है, क्योंकि ग्राउंड पर कुछ और दिखता है, जबकि आदेशों में कुछ और होता है। बालू माफिया जिला प्रशासन को चुनौती देकर खुलेआम खनन कर मालामाल हो रहे हैं। बता दें कि एनजीटी नदी संरक्षण और मानसून को लेकर बालू उठाव पर रोक लगता रहा है। खूंटी एसडीओ तो कार्रवाई का दावा कर रहे हैं और उनका साफ कहना है कि सूचना के अनुसार विभिन्न स्थलों पर छापेमारी की जा रही है। प्रयास है कि जितने भी अवैध खनन के स्थल हैं वहां पर सूचना के बदा कार्रवाई की जाएगी।

    #Crime news #Jharkhand News Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसर्वदलीय बैठक में अमित शाह ने कहा, 20 जून तक दिल्ली में हर रोज 18,000 कोविड-19 जांच होगी
    Next Article झारखंड क्रिकेट एकेडमी ने 1.51 लाख रुपए सीएम राहत कोष में जमा कराए

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    Latest Posts

    रांची में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    June 17, 2025

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.