Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Sep, 2025 ♦ 12:28 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार : जानलेवा साबित हो सकता है बाजार से खरीद कर लाया गया पका आम
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जानलेवा साबित हो सकता है बाजार से खरीद कर लाया गया पका आम

    Team JoharBy Team JoharJune 14, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    बेगूसराय। गर्मी के साथ ही आम का सीजन आ गया है, बाहर से आया फलों का राजा आम बाजार में हर तरफ दिखाई पड़ रहे हैंं। इस साल मंजर देर से आया था, जिसके कारण स्थानीय आम जून के अंतिम सप्ताह के बाद ही बाजार में आएगा। अभी लोग मालदह, बम्बइया, कलकतिया, गुलाबखस, कृष्णभोग आदि की जमकर खरीदारी कर रहे हैं लेकिन यह खरीदारी जानलेवा साबित हो सकता है। बाजार में बिक रहे आम देश में प्रतिबंधित कैल्शियम कार्बाइड से पकाकर बेचे जा रहे हैं।

    कैल्शियम कार्बाइड में कुछ मात्रा में आर्सेनिक, शीशा और फॉस्फोरस रहता है। कैल्शियम कार्बाइड रसायन एक कैंसर जनक पदार्थ है तथा इससे पके आम, पपीता आदि फल खाने से विभिन्न प्रकार के कैंसर होने का खतरा है। कैल्शियम कार्बाइड के इस्तेमाल से पके आम का लंबे समय तक इस्तेमाल करने से चर्म रोग, पेट की बीमारी, न्यूरोलॉजिकल बीमारियां, लिवर के रोग, सिरदर्द, चक्कर आना, दिमागी विकार, अत्यधिक नींद आना, अनिद्रा, मानसिक उलझन, याद्दाश्त कम होना, उल्टी, दस्त, किडनी में सूजन और आंतों में संक्रमण का भी खतरा रहता है।

    कैंसर अवेयरनेस सोसाइटी बेगूसराय के चैप्टर सचिव डॉ. रतन प्रसाद बताते हैं कि प्रतिबंधित रहने के बावजूद फलों को पकाने में अभी भी कैल्शियम कार्बाइड का प्रयोग हो रहा है। फलों के साथ इस रसायन को रखने पर एसिटिलीन नामक गैस बनती है जो फलों को पकाती है। यह एक कार्सिनोजेनिक पदार्थ है, यानी यह मनुष्य के शरीर की कोशिकाओं को कैंसर रोगों में बदल सकता है। बाजार से खरीदे गए इन केमिकल से पके फलों को दस प्रतिशत सफेद विनेगर और 90 प्रतिशत पानी के घोल में रखकर साफ करने और दो-तीन घंटे तक लगातार पानी में रखने के बाद कुछ हद तक फलों को इसके दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है लेकिन इस प्रकार के रसायनों से पके फल नहीं खाना ही मानव जीवन के लिए हितकारी है। कैल्शियम कार्बाइड से आम पकाने पर उसकी वास्तविक खुशबू और मिठास चली जाती है।

    आम पकाने के लिए एथिलीन क्लोराइड गैस काफी सुरक्षित है। एथिलीन क्लोराइड गैस से स्प्रे करने पर 24 से 48 घंटे में कोई भी फल पक जाता है। यह एक प्राकृतिक हार्मोन होने के कारण फलों का सेवन करने वालों के स्वास्थ्य पर खतरा उत्पन्न नहीं करता है। यह छिलके को हरा और पीला कर देता है तथा फलों की मिठास एवं खुशबू भी बरकरार रहती है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा विभाग का स्पष्ट निर्देश है कि एथिलीन क्लोराइड गैस से पके फलों का प्रयोग किया जा सकता है। फलों के जानकार विनय कुमार बताते हैं कि जल्दी बिक्री और ज्यादा मुनाफे की चाहत में आमों को इस रसायन का उपयोग कर पकाकर बाजार में खुलेआम बेचा जा रहा है।

    बाजार में जो आम बिक रहे हैं, वह कैल्शियम कार्बाइड से पकाए गए हैं जिसमें आर्सेनिक और गंधक जैसे जहरीले तत्व होते हैं तथा इसे जब पानी में घोला जाता तो एसिटिलीन गैस छोड़ता है और ये तीनों तत्व शरीर के लिए घातक होते हैं। इससे आम में मौजूद विटामिन के गुण भी समाप्त हो जाते हैं। ऐसे पके हुए आम खाने से जहर भी शरीर में प्रवेश कर जाता है। इधर नाम नहीं छापनेे की शर्त पर व्यापारियों का कहना है कि अभी ज्यादातर आम पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण भारत केे विभिन्न हिस्सों से मंगाए जा रहे हैं। अगर प्राकृतिक तौर पर पकाया जाएगा तो सैकड़ों किलोमीटर दूर से आते-आतेे ही खराब हो जाएगा। बाजार में अधिकतर लोग स्वाद कम सुंदरता अधिक देखते हैं।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज 14 जून का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 13 महिलाओं सहित 23 लोग गिरफ्तार

    Related Posts

    बिहार

    बिहार में NDA की सीट शेयरिंग पर मंथन : नीतीश कुमार और अमित शाह की मुलाकात अहम

    September 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार सरकार का बड़ा फैसला : बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये

    September 18, 2025
    बिहार

    बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, आज PEC की अहम बैठक

    September 18, 2025
    Latest Posts

    आज धरती के पास से गुजरेगा विशाल एस्टरॉइड, लेकिन खतरे की कोई आशंका नहीं

    September 18, 2025

    भरनो में बोलेरो अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, छह घायल

    September 18, 2025

    राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप : “देशभर में अल्पसंख्यक, दलित और ओबीसी वोटर के वोट काटे जा रहे हैं”

    September 18, 2025

    नवजात शिशु का श’व नाले से मिला, पुलिस मामले की जांच में जुटी

    September 18, 2025

    तालाब में तैरता मिला मजदूर का श’व, परिवार में मचा कोहराम

    September 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.