Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»इंस्टाग्राम पर रील बनाने से मना करने पर पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी अपनी जान
    देश

    इंस्टाग्राम पर रील बनाने से मना करने पर पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी अपनी जान

    Team JoharBy Team JoharDecember 28, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता ने इंस्टाग्राम पर रील बनाने से मना करने पर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. घटना महोबा कोतवाली क्षेत्र के जुखा इलाके की है, जहां सात महीने पहले हुई शादी की खुशियां रील की सनक के कारण मातम में बदल गईं.

    7 महीने पहले हुई थी शादी

    मृतका की पहचान 20 वर्षीय जुलैखा के रूप में की गई है, जो लाड़पुर गांव निवासी शफीक की पत्नी थीं. दोनों की शादी लगभग सात महीने पहले हुई थी और शुरू में वे अपनी जिंदगी खुशहाल तरीके से बिता रहे थे. लेकिन, रील बनाने की आदत को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा था. जुलैखा को इंस्टाग्राम पर फिल्मी गानों पर रील बनाने का शौक था, जो शफीक को बिल्कुल पसंद नहीं था.

    ये भी पढ़ें खाना परोसने में हुई देरी तो नाराज दूल्हे ने उसी दिन दूसरी लड़की से रचा ली शादी

    बीती रात, जब शफीक घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी खाना बनाने के बजाय इंस्टाग्राम पर रील बना रही थी. इस पर उन्होंने उसे रील बनाने से मना किया, जिससे दोनों के बीच बहस हो गई. बहस के बाद वे दोनों ने खाना खाया और सोने चले गए, लेकिन रात के समय जुलैखा अचानक घर से बाहर निकल गई. सुबह तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई, तो शफीक ने पुलिस को सूचित किया.
    पुलिस ने जुलैखा की तलाश शुरू की, और काफी खोजबीन के बाद उसका शव महोबा-खजुराहो रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला. शफीक ने पुलिस को बताया कि पत्नी ने रील बनाने से मना करने पर आत्महत्या कर ली और ट्रेन के आगे कूद गई. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है. कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    आत्महत्या इंस्टाग्राम कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह जुलैखा ट्रेन नई दिल्ली नवविवाहिता पुलिस जांच पोस्टमॉर्टम महोबा महोबा कोतवाली रील रेलवे ट्रैक शफीक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरतन टाटा की जयंती पर जानें उनके जीवन से जुड़ी खास बातें
    Next Article पत्नी के गायब होने से परेशान पति ने लगाया माता-पिता पर अपहरण का आरोप

    Related Posts

    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.