Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Sep, 2025 ♦ 9:51 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»सुनील छेत्री बोले, नस्लभेद दुखद, इसका कोई तर्क नहीं
    खेल

    सुनील छेत्री बोले, नस्लभेद दुखद, इसका कोई तर्क नहीं

    Team JoharBy Team JoharJune 13, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने नस्लभेद के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए कहा कि यह दुखद है और इसका कोई तर्क नहीं है।

    भारत के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर छेत्री को भारतीय फुटबॉल में आज 15 वर्ष पूरे हो गए और वह पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया के बाद दूसरे ऐसे फुटबॉल खिलाड़ी हैं जिन्होंने इतने वर्षों तक फुटबॉल खेला है। उन्होंने इस मौके पर नस्लभेद के खिलाफ आवाज बुलंद की औऱ इसे दुखद बताया।

    35 वर्षीय छेत्री ने एआईएफएफ टीवी से बातचीत में कहा, “नस्लभेद काफी दुखद है। इसका ना तो कोई तर्क है और ना ही सच्चाई है। पहले के दिनों में यह काफी होता था लेकिन अब हमें लोगों को इस बारे में जागरुक करने की जरुरत है। मानवजाति को खुद विश्व से नस्लभेद खत्म करना होगा।”

    उन्होंने कहा, “अंत में सभी एक ही रंग, जाति और धर्म से आते हैं। तो मुझे समझ नहीं आता है कि किसी को भी इसके आधार पर नीचा क्यों दिखाया जाता है। नस्लभेद को बढ़ावा नजरअंदाज करने से मिलता है। अगर मैं किसी को नस्लभेदी टिप्पणी करते देखता हूं तो मुझे उसे समझाना चाहिए कि वह क्या गलत कर रहा है।”

    अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 72 गोल करने वाले छेत्री ने कहा, “सही तथ्य तो यह है कि मैं 15 साल बाद भी यहां हूं और अभी कुछ साल और बाकी है, यह मेरे लिए उपलब्धि है। मैं इसके लिए अकेला श्रेय नहीं लेना चाहता। मेरा परिवार और टीम के खिलाड़ियों का भी इसमें अहम योगदान है। दुनियाभर में किसी भी खेल में देश के लिए 15 वर्षों तक खेलना दुर्लभ है और मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं।”

    छेत्री ने कहा, “अगर बाइचुंग, रेनेडी सिंह, अभिषेक यादव औऱ वेंकटेश षणमुगम जैसे खिलाड़ी मुझ पर मेहनत नहीं करते और मुझ पर भरोसा कर मौके नहीं देते तो हालात कुछ और होते। जैसे मुझे मेहनत का फल मिला है वैसे ही आज की पीढ़ी को भी मिलेगा।”

    कप्तान ने कहा, “यह सिर्फ बाइचुंग,स्टीवन डायस, गोरमांगी सिंह, सुब्रत पाल और अन्य खिलाड़ियों की मेहनत का ही नतीजा है कि संदेश झिंगन, गुरप्रीत सिंह, अनिरुद्ध थापा, अमरजीत सिंह और मेरे जैसे खिलाड़ी इस स्तर पर खेल पा रहे हैं।”

    छेत्री ने उस दिन को याद किया जब 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने से पहले छेत्री और सैयद रहीम नबी को मैच से पहले टीम के कोच सुखविंदर सिंह ने बताया था कि वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेंगे।

    उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो जिस छेत्री को आप आज देख रहे हैं वह पहले ऐसा नहीं था। नबी दा और मैं मैच से पहले बिरयानी खा रहे थे और उसके बाद कोच ने हमें बुलाया और कहा कि हम पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे।”

    छेत्री ने कहा, “हम दोनों उस रात सो नहीं पाए थे। आप सोच भी नहीं सकते कि हमारे लिए वो क्या पल थे। हम दोनों को उस दिन की यादें ताजा है। हमें पता था कि हम दोनों पदार्पण करेंगे लेकिन कोच ने बताया कि हमें मैच में खेलाया जाएगा वो पल शानदार था। हम बहुत खुश थे। वो दिन मेरे जीवन के सर्वश्रेष्ठ दिन में से एक है।”

    Latest news Online news Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफीफा रैंकिंग : बेल्जियम पहले और भारत 108वें पायदान पर कायम
    Next Article पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण के एक दिन में 6000 से अधिक मामलों का रिकार्ड

    Related Posts

    खेल

    वरुण चक्रवर्ती बने ICC T20 रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज, अभिषेक शर्मा टॉप बल्लेबाज

    September 17, 2025
    खेल

    युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा को ED ने भेजा नोटिस, सोनू सूद भी रडार पर

    September 16, 2025
    खेल

    पहलगाम हमले के पीड़ितों का गुस्सा : भारत-पाक क्रिकेट मैच का विरोध, बहिष्कार की मांग

    September 14, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर में युवक को घर में घुस कर मा’री गोली, TMH में भर्ती

    September 18, 2025

    बिहार सरकार का बड़ा फैसला : बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये

    September 18, 2025

    रांची पहुंचेंगे CDS जनरल अनिल चौहान, कल से शुरू होगा तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो

    September 18, 2025

    बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, आज PEC की अहम बैठक

    September 18, 2025

    अमित शाह आज रोहतास और बेगूसराय में करेंगे कार्यकर्ताओं से संवाद

    September 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.