Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»तेज रफ्तार बाइक और साइकिल की टक्कर में तीन घायल, हादसे से मची अफरा-तफरी
    बिहार

    तेज रफ्तार बाइक और साइकिल की टक्कर में तीन घायल, हादसे से मची अफरा-तफरी

    Team JoharBy Team JoharDecember 25, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के NH19 पर स्थित सोहर बिगहा और जोगिया मोड़ के बीच बने बायपास के अंडरपास के समीप तेज रफ्तार बाइक और साइकिल की जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा रविवार को हुआ, जिससे आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया. घायल व्यक्तियों में बारुण थाना क्षेत्र के चंदौली गांव निवासी सूरज कुमार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सहया गांव निवासी विशाल कुमार, और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं.

    जानकारी देते हुए घायल विशाल कुमार ने बताया कि

    वह बाइक पर सवार होकर औरंगाबाद शहर के बाजार से सामान खरीदने गए थे और लौटते वक्त यह दुर्घटना हुई. वहीं, सूरज कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ साइकिल से जोगिया बाजार गए थे और लौटते वक्त बायपास के अंडरपास के पास बाइक से उनकी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए.

    घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. अस्पताल के कर्मियों ने घायल सूरज कुमार और विशाल कुमार के परिजनों को घटना की सूचना दी. फिलहाल, दोनों का इलाज अस्पताल में जारी है.

    इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा के उपायों को लेकर जागरूकता बढ़ाने की अपील कर रहे हैं.

    Also Read : 25 साल बाद बेटे को मिली अपनी जिंदा मां, जिसे समझा था मृत

    Accident Aurangabad Awareness Barun police station bicycle bypass collision NH19 police investigation road safety Sadar Hospital Suraj Kumar three injured underpass Vishal Kumar अंडरपास औरंगाबाद जागरूकता speeding bike टक्कर तीन घायल तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना पुलिस जांच बायपास बारुण थाना विशाल कुमार सड़क सुरक्षा सदर अस्पताल साइकिल सूरज कुमार हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article25 साल बाद बेटे को मिली अपनी जिंदा मां, जिसे समझा था मृत
    Next Article नए साल में आपकी जेब पर होगा सीधा असर, 1 जनवरी से एलपीजी सिलेंडर से लेकर यूपीआई तक में होंगे बड़े बदलाव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.