Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गिरिडीह में दामोदर यादव की हत्या पर प्रदर्शन, ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया
    झारखंड

    गिरिडीह में दामोदर यादव की हत्या पर प्रदर्शन, ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया

    Team JoharBy Team JoharDecember 22, 2024No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह : जिले के कबरीबाद (चिलगा) गांव में शनिवार को एक जघन्य हत्या के विरोध में ग्रामीण सड़कों पर उतर आए. मृतक दामोदर यादव की हत्या के आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मुफस्सिल थाना का घेराव किया और थाने के सामने सड़कों को जाम कर दिया. इस दौरान लोग हाथों में तख्तियां लेकर इंसाफ की मांग कर रहे थे और आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर फांसी की सजा देने की अपील कर रहे थे.

    एसडीपीओ ने समझाया, कानून हाथ में न लेने की दी सलाह

    गुस्साए ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने लोगों को शांत करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह से इस मामले में कार्रवाई कर रही हैं और जितने भी आरोपी पकड़े गए हैं, उन्हें कड़ी सजा दिलवाने की पूरी कोशिश की जाएगी. एसडीपीओ ने लोगों से अपील की कि वे कानून हाथ में न लें और पुलिस पर विश्वास रखें.

    क्या हैं पूरा मामला?

    शनिवार शाम को कबरीबाद निवासी दामोदर यादव पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया था. हमले के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने दो आरोपियों को मौके से पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया. इस मामले में एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम का गठन किया, जिसके बाद मुख्य आरोपी सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया हैं और मामले की जांच जारी हैं.

    राजनीतिक नेताओं का घटनास्थल पर पहुंचना

    ग्रामीणों के थाने का घेराव करने की खबर मिलते ही भाजपा नेता दिनेश यादव, फॉरवर्ड ब्लॉक के नेता राजेश यादव, महेशलुंडी मुखिया शिवनाथ साव, राष्ट्रीय यादव सेना के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, आजसू नेता कम्पू यादव, भाजपा नेता मनोज सिंह और जेएमएम नेता सुनील यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर इस मुद्दे को उठाया.

    विधायक जयराम महतो ने घटना की जानकारी ली

    घटना की जानकारी मिलने के बाद डुमरी विधायक जयराम महतो भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों से बात की और पुलिस पदाधिकारियों से कार्रवाई की जानकारी ली. विधायक ने इस घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि समाज को इस तरह की घटनाओं पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता हैं.

    इस जघन्य हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की हैं और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं. हालांकि, ग्रामीणों की मांग के अनुसार मामले में कड़ी सजा दिलवाने के लिए पुलिस और प्रशासन पर दबाव बन रहा हैं.

    Also Read : गढ़वा में जंगली हाथियों का आतंक, 55 वर्षीय व्यक्ति की गई जान 

    anti murder Demonstration arrested accused BJP leader crime Damodar Yadav demand of punishment Dumri MLA fast track court Giridih Knife Attack law and order local leader murder police action police station siege Road Jam rural anger SDPO social issue victim's family अपराध एसडीपीओ कानून व्यवस्था गढ़वा गिरफ्तार आरोपी गिरिडीह ग्रामीण आक्रोश चाकू से हमला डुमरी विधायक थाना घेराव थाने का घेराव दामोदर यादव पीड़ित परिवार पुलिस कार्रवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट भाजपा नेता सजा की मांग सड़क जाम सामाजिक मुद्दा Garhwa स्थानीय नेता हत्या हत्या विरोधी प्रदर्शन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफोन न उठाने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज, लापरवाही पर नौकरी से होगी छुट्टी
    Next Article बाल विवाह पर कड़ा प्रहार, पुलिस ने एक रात में 416 को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.