Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 May, 2026 ♦ 12:08 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»कोल्ड ड्रिंक के बोतल मे शाराब की हो रही थी तस्करी, जाँच के बाद हैरान रह गई पुलिस… 
    क्राइम

    कोल्ड ड्रिंक के बोतल मे शाराब की हो रही थी तस्करी, जाँच के बाद हैरान रह गई पुलिस… 

    Team JoharBy Team JoharDecember 19, 2024Updated:December 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव न्यूज़ डेस्क: ओडिशा के मयूरभंज जिले के उदाला बस स्टैंड पर पुलिस ने एक बड़ी शराब तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक प्राइवेट बस से 171 लीटर देसी शराब जब्त की है, जो कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में छिपाकर ले जाई जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान सन्यासी बिसोई, उमाकांत दास और पुतु सिंह के रूप में हुई है।

    पुलिस के अनुसार, देसी शराब को खुण्टा से भुवनेश्वर ले जाया जा रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि “राजा बाबू” नामक एक प्राइवेट बस में अवैध शराब की खेप भेजी जा रही है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बस को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में भरी 171 लीटर देसी शराब बरामद हुई।

    गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे इस शराब को खुण्टा से भुवनेश्वर के हाई-टेक एरिया में पहुंचाने वाले थे। हर बैग की सुरक्षित डिलीवरी के बदले उन्हें 500 रुपये मिलते थे। सन्यासी बिसोई ने यह भी स्वीकार किया कि यह उसकी पहली बार था जब उसने देसी शराब की तस्करी की।

    पुलिस ने 76 कोल्ड ड्रिंक की बोतलें जब्त की हैं, जिनमें लगभग 171 लीटर देसी शराब भरी हुई थी। पुलिस अब इस मामले की गहरी जांच कर रही है और तस्करी के इस बड़े नेटवर्क के अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

    इस मामले में पकड़े गए देसी शराब की कीमत 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में विशेष धारा 52(A) के तहत आरोपियों पर कार्रवाई की है। अधिकारी ने यह भी कहा कि देसी शराब की तस्करी करने वालों का एक बड़ा गैंग है, जिसकी जांच कर रहे हैं।

    crime Crime news News Odisha police
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में मोटे अनाज की खेती और सेवन को बढ़ावा देने के लिए SSB का जागरूकता अभियान
    Next Article कौन हैं सांसद प्रतापचंद्र सारंगी, जिन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर धक्का देने का लगाया आरोप

    Related Posts

    कोडरमा

    कोडरमा : ढाबे के पीछे खेत में मिली 55 साल के व्यक्ति की लाश, पुलिस जुटी जांच में

    May 11, 2026
    क्राइम

    बंद घर में चल रही थी नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री, 250 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    May 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बड़ी कामयाबी, बिहार-यूपी से तीन आरोपी गिरफ्तार

    May 11, 2026
    Latest Posts

    रेड रिबन बांध युवा अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, बोले- सम्मान और सुरक्षित माहौल हमारा अधिकार

    May 11, 2026

    जामताड़ा के युवाओं ने किया रक्तदान, स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ाया उत्साह

    May 11, 2026

    हाई टेंशन तार की चपेट में झुलसे नाबालिग की इलाज के दौरान मौ’त

    May 11, 2026

    झारखंड ट्रेजरी घोटाला में भाजपा ने सरकार को घेरा, सीबीआई जांच और श्वेत पत्र जारी करने की मांग

    May 11, 2026

    हजारीबाग में यात्रियों से भरी ई-रिक्शा बरवां नदी में गिरी, 8 घायल

    May 11, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.