Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आत्मसमर्पण करनेवाले 14 उग्रवादियों को मिलेगी पुनर्वास अनुदान की राशि, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
    जोहार ब्रेकिंग

    आत्मसमर्पण करनेवाले 14 उग्रवादियों को मिलेगी पुनर्वास अनुदान की राशि, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

    Team JoharBy Team JoharJune 10, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • भाकपा माओवादी के 12, झारखंड जनमुक्ति परिषद और जेजेएमपी के 1-1 उग्रवादी को मिलेगा लाभ
    • 2उग्रवादियों को 4-4 लाख रुपए और 11 उग्रवादियों को मिलेगा 2-2 लाख रुपए
    • एक भाकपा माओवादी को दो लाख रुपए के अलावा आत्मसमर्पण करने के दौरान जिला स्तर से भुगतान की गई 50 हजार रुपए की राशि के समायोजन को भी स्वीकृति

    रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भाकपा माओवादी उग्रवादी संगठन के आत्मसमर्पण करनेवाले भाकपा माओवादी के 12 और झारखंड जनमुक्ति परिषद तथा जेजेएमपी के एक उग्रवादी को राज्य सरकार के प्रत्यार्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत पुनर्वास अनुदान की राशि देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है. इनमें दो उग्रवादियों को 4-4 लाख रुपए, ग्यारह उग्रवादियों को 2-2 लाख रुपए और एक उग्रवादी को 2 लाख 50 हजार रुपए की राशि का भुगतान पुनर्वास अनुदान के रुप में किया जाएगा।

    • दो उग्रवादियों को चार-चार लाख रुपए मिलेंगे

    भाकपा माओवादी उग्रवादी संगठन के रिजनल कमेटी सदस्य और चतरा ज़िला के कुंदा थाना क्षेत्र स्थित जोगिया का रहनेवाला जवाहर यादव उर्फ नकुल यादव उर्फ अर्जुन यादव उर्फ बूढ़ा उर्फ लम्बू और झारखंड जनमुक्ति परिषद उग्रवादी का जोनल कमांडर ओर गुमला जिला के विशुनपुर थाना क्षेत्र स्थित कटिया का रहनेवाला राजेंद्र उरांव उर्फ संतोष को प्रत्यार्पण और पुनर्वास नीति के तहत 4-4 लाख रुपए की राशि मिलेगी.

    • भाकपा माओवादियों के दस उग्रवादियों को दो-दो लाख रुपए

    भाकपा माओवादी के आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों में एरिया कमांडर व चतरा जिला के प्रतापपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला विलास गंझू उर्फ सर्वेश, एऱिया कमांडर और लोहरदगा जिला के पेशरार थाना क्षेत्र (बगड़ू) का रहनेवाला विशाल खेरवार उर्फ रामधनी खेरवार, जोनल कमांडर औऱ लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र का रहने वाला प्रकाश उरांव उर्फ दीपक उर्फ संदीप, सब जोनल कमांडर और गुमला के विशुनपुर थाना क्षेत्र का रहनेवाला हरेंद्र उरांव उर्फ हरिलाल उर्फ हरविलास, दस्ता सदस्य और लोहरदगा जिला के पेशरार थाना क्षेत्र् (बगड़ू) का रहनेवाला चंद्रेश्वर उरांव उर्फ चंदू उरांव, एरिया कमांडर और लोहरदगा जिला के पेशरार थाना क्षेत्र (बगड़ू) का कलेश्वर खेरवार, सब जोनल कमांडर और लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र (बगड़ू) का बालक खेरवार उर्फ भगत एरिया कमांडर और लातेहार जिला के चंदवा थाना क्षेत्र का सहंगु महतो, एरिया कमांडर औऱ लोहरदगा जिला के पेशरार थाना क्षेत्र (बगड़ू) का अजय उरांव और माओवादी सदस्य औऱ लोहरदगा जिला के पेशरार थाना क्षेत्र (बगड़ू) का रहनेवाला ब्रह्मदेव खेरवार उर्फ ब्रह्रमदेव सिंह खेरवार को प्रत्यार्पण और पुनर्वास नीति के तहत दो-दो लाख रुपए मिलेगा.

    • जेजेएमपी के एक उग्रवादी को भी अनुदान राशि देने के प्रस्ताव को मंजूरी

    जेजेएमपी का रिजनल कमिटी सदस्य व लोहरदगा जिले के बगड़ु थाना क्षेत्र का रहने वाला मंजीत साहू को पुनर्वास अनुदान के तौर पर दो लाख रुपए मिलेगा, वहीं भाकपा माओवादी व लोहरदगा जिले के पेशरार (बगड़ु) थाना क्षेत्र् का रहनेवाला सुखराम खेरवार को दो लाख रुपए पुनर्वास अनुदान तथा आत्मसमर्पण करने के दौरान जिला स्तर से भुगतान की गई 50 हजार रुपए की राशि का समायोजन करने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी.

    #Jharkhand News CM hemant soren Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : नीतीश कुमार ने तेजस्वी के बयान पर किया पलटवार, कहा-खुद कहां रहता है, पार्टी तक को पता नहीं
    Next Article फ्लैट खरीदारों को बकाया ऋण दें बैंक : सुप्रीम कोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.