Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 6:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»भारत गौरव ट्रेन से शिवभक्तों को मिलेगा 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का अवसर, रांची से होगी शुरुआत
    झारखंड

    भारत गौरव ट्रेन से शिवभक्तों को मिलेगा 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का अवसर, रांची से होगी शुरुआत

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariDecember 11, 2024Updated:December 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: रेल मंत्रालय ने शिवभक्तों के लिए खास तोहफा दिया है. रेलवे अब भारत गौरव ट्रेन के जरिए देश के 7 ज्योतिर्लिंगों और शिरडी साईं बाबा के दर्शन कराने की योजना बना रही है. यह जानकारी आईआपसीटीसी के एरिया मैनेजर एस जेराल्ड सोरेंद ने दी.

    झारखंड से शुरू होगी यात्रा

    भारत गौरव ट्रेन झारसुगुड़ा से शुरू होकर राउरकेला, रांची, मुरी, बोकारो, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, राजगीर, बिहारशरीफ, पटना, बक्सर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय होते हुए प्रमुख ज्योतिर्लिंगों तक जाएगी. यात्रा में उज्जैन (श्री महाकालेश्वर और श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग), द्वारका (श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग और द्वारिकाधीश मंदिर), सोमनाथ (सोमनाथ ज्योतिर्लिंग), नासिक (श्री त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग), पुणे (श्री भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग), शिरडी (साईं बाबा के दर्शन) और औरंगाबाद (घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग) शामिल हैं.

    13 दिन और 12 रात की यात्रा

    यह यात्रा 13 दिन और 12 रात की होगी. इस दौरान यात्री सभी प्रमुख तीर्थ स्थलों का दर्शन करेंगे और 17 जनवरी को यात्रा समाप्त होगी.

    यात्रा का खर्च और सुविधाएं

    इस पूरी यात्रा में स्लीपर क्लास के लिए एक व्यक्ति को 24,330 रुपये और थर्ड एसी के लिए 42,655 रुपये चुकाने होंगे. यात्रियों को शाकाहारी भोजन, बस यात्रा, होटल का ठहराव, टूर एस्कॉर्ट की सुविधा और बीमा की भी व्यवस्था की जाएगी.

    बुकिंग की सुविधा

    इस यात्रा की टिकट रांची रेलवे स्टेशन कार्यालय और आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से बुक की जा सकती है.

    आईआरसीटीसी ज्योतिर्लिंग झारसुगुड़ा टूर एस्कॉर्ट ट्रेन यात्रा तीर्थ स्थल पर्यटन बीमा भारत गौरव ट्रेन भारत सरकार यात्रा यात्रा टिकट रांची रांची रेलवे स्टेशन रेलवे मंत्रालय शाकाहारी भोजन शिरडी साईं बाबा शिवभक्त होटल ठहराव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमासूम बेटी के साथ घर के बाहर खेल रहा था शख्स, बाइक से आए बदमाशों ने दाग दी गोली
    Next Article  JSSC-CGL अभ्यर्थियों पर पुलिसिया कार्रवाई को लेकर बाबूलाल मरांडी का कड़ा रुख, हेमंत सरकार को दे दिया ये संदेश

    Related Posts

    जमशेदपुर

    सार्वजनिक स्थान पर थूकने या सिगरेट पीने पर लगेगा हर्जाना, उड़न दस्ते से होगी सख्त कार्रवाई…

    June 16, 2025
    खूंटी

    विकास के लिए समर्पित है मोदी सरकार : काशीनाथ महतो

    June 16, 2025
    गुमला

    धान व्यापारी लूटपाट मामले में दो को पुलिस ने दबोचा

    June 16, 2025
    Latest Posts

    सार्वजनिक स्थान पर थूकने या सिगरेट पीने पर लगेगा हर्जाना, उड़न दस्ते से होगी सख्त कार्रवाई…

    June 16, 2025

    विकास के लिए समर्पित है मोदी सरकार : काशीनाथ महतो

    June 16, 2025

    धान व्यापारी लूटपाट मामले में दो को पुलिस ने दबोचा

    June 16, 2025

    बलिदान दिवस पर राज्य के नवनिर्माण की हुंकार भरेगी आजसू : प्रवीण प्रभाकर

    June 16, 2025

    1 जुलाई से बिना आधार लिंक के नहीं मिलेंगे तत्काल टिकट, जानें क्या है नया नियम

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.