Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»मनोरंजन»प्रधानमंत्री मोदी से कपूर परिवार की मुलाकात, राज कपूर फिल्म फेस्टिवल में आमंत्रण
    मनोरंजन

    प्रधानमंत्री मोदी से कपूर परिवार की मुलाकात, राज कपूर फिल्म फेस्टिवल में आमंत्रण

    Team JoharBy Team JoharDecember 11, 2024Updated:December 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बॉलीवुड: बॉलीवुड के प्रतिष्ठित कपूर परिवार ने 14 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें दिवंगत अभिनेता-निर्देशक राज कपूर की 100वीं जयंती पर आयोजित होने वाले राज कपूर फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने का न्योता दिया. इस खास मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
    करीना ने लिया पीएम मोदी का ऑटोग्राफ
    इस मुलाकात में रणबीर कपूर, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर, और अन्य कपूर परिवार के सदस्य मौजूद थे. करीना ने प्रधानमंत्री से अपने बेटों तैमूर और जेहके लिए ऑटोग्राफ भी लिया. करीना ने अपने पोस्ट में लिखा, “हम अपने दादा, महान राज कपूर के असाधारण जीवन और विरासत को मनाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मिलकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं. राज कपूर फिल्म फेस्टिवल का आयोजन पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड और फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन के सहयोग से 13 से 15 दिसंबर तक किया जाएगा. यह फेस्टिवल 34 शहरों के 101 सिनेमाघरों में आयोजित होगा, जिसमें राज कपूर की क्लासिक फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा. इनमें ‘आवारा’ (1951), ‘श्री 420’ (1955), ‘संगम’ (1964) और ‘मेरा नाम जोकर’ (1970) जैसी ऐतिहासिक फिल्में शामिल हैं.
    राज कपूर की 100वीं जयंती का जश्न
    फेस्टिवल का उद्देश्य भारतीय सिनेमा में राज कपूर के बहुमूल्य योगदान को सम्मानित करना है. कपूर परिवार को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी भी इस आयोजन का हिस्सा बनकर इसे और खास बनाएंगे. प्रधानमंत्री के साथ इस यादगार मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

    ‘मेरा नाम जोकर (1955) 100वीं जयंती 14 दिसंबर आवारा’ (1951) नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बॉलीवुड राज कपूर श्री 420 संगम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबढ़ती ठंड को लेकर रांची उपायुक्त गंभीर, फुटपाथ पर सोने वालों को कंबल बांटने और शेल्टर होम में रखने के दिए निर्देश
    Next Article रांची समेत झारखंड में अब सताएगी ठंड, इन इलाकों में सुबह छाया रहेगा कोहरा

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    ‘पति पत्नी और वो दो’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, दूसरे वीकेंड में दिखाया दम

    May 25, 2026
    ट्रेंडिंग

    मुख्यमंत्री विजय : फिल्मी पर्दे से सत्ता के शिखर तक का सफर और सैलरी… जानें

    May 10, 2026
    ट्रेंडिंग

    रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, 50 करोड़ क्लब में की एंट्री

    May 6, 2026
    Latest Posts

    दुनिया के पांच सबसे अधिक सैलरी वाले लोगों में एक भारतीय कौन है?

    June 27, 2026

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.