Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Jun, 2026 ♦ 5:30 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»अवैध बालू उठाव के खिलाफ रांची उपायुक्त सख्त, नामकुम-अनगड़ा में दर्जन भर वाहन जब्त
    क्राइम

    अवैध बालू उठाव के खिलाफ रांची उपायुक्त सख्त, नामकुम-अनगड़ा में दर्जन भर वाहन जब्त

    Team JoharBy Team JoharDecember 11, 2024Updated:December 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : अवैध बालू उठाव के खिलाफ रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री काफी गंभीर हैं, उन्होंने शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को दिए हैं. इसी क्रम में जिला खनन पदाधिकारी रांची एवं माइनिंग इंस्पेक्टर द्वारा नामकुम थाना क्षेत्र एवं अनगड़ा थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण के क्रम में अवैध बालू लदे लगभग दर्जन भर ट्रकों को पकड़ा गया.

    उपायुक्त के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची उत्कर्ष कुमार ने जिला खनन पदाधिकारी रांची एवं माइनिंग इंस्पेक्टर को जल्द से जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. वाहन मालिकों ड्राइवरों एवं इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कारवाई की जा रही है.

    क्या है मामला

    दरअसल, अवैध बालू लदे वाहनों की सूचना मिली कि बुण्डु से नामकुम की तरफ कुछ अवैध बालू लदे टर्बो आ रहे हैं. निरीक्षण के क्रम में नामकुम थाना प्रभारी को सूचना देते हुए निर्देशानुसार रामपुर चौक के पास खड़ी पुलिस गश्ती में तैनात स०अ०नि० एवं सशस्र बल के साथ रामपुर चौक से बुण्डु की तरफ जाने के क्रम में समय 5 बजे सुबह शर्मा होटल के पास बालू लदे तीन टर्बो गाड़ियो को रुकने का इशारा किया गया तो ड्राइवर गाड़ियों को छोड़कर कुहासे का फायदा उठाते हुऐ भाग गए. वाहनों की जांच की गई तो किसी भी वाहन में बालू से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं पाया गया. बिना वैध कागजात के अवैध बालू परिवहन करते टर्बो वाहन JHOLDF 7079, JHOL BP-1629 एंव JH12C- 5139 को विधिवत जब्त किया गया तथा निगरानी हेतु आरक्षी की तैनाती की गई.

    वाहन छोड़ भागे ड्राइवर

    वहीं, हाइवे पेट्रोलिंग दल की सहायता से रिंग रोड में सरवल के पास खड़े अवैध बालू लदे टर्बो पकड़े गए, जिससे बालू से संबंधित वैध कागजात नहीं मिलने के बाद विधिवत टर्बो स० JHOL BH-5688 को जब्त किया गया. वहीं, अनगड़ा थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती के दौरान सुबह 4:50 बजे ठरपखना अनगड़ा में वाहनों को निरीक्षण के लिए लिए रोका गया तो ड्राइवर गाडियों को छोड़कर भाग गये. वाहनो की जांच करने के क्रम में किसी भी वाहन में वैध परिवहन के कागजात नहीं पाए गया. बिना वैध चालान का बालु परिवहन करते हुए हाईवा- 03,आइचर -03, टर्बो- 01 को जब्त किया गया.

    वाहन मालिकों और ड्राइवरों पर सख्त कार्रवाई

    वाहन संख्या- आइचर हाईवा- JH-01-DL-4859, JH -01-FP-0502, OD-15 U-7009, आइचर वाहन संख्या- JH-01FV -6883, JH-01-FE-1854, JH-01-FM-6883, टर्बो- JH- 05-DT-6063 जिसमें विधि सम्मत धाराओं के तहत वर्णित वाहन मालिकों ड्राइवरों एवं इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कारवाई की जा रही है.

    Also Read: अदाणी फाउंडेशन की पहल, मशरूम की खेती से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं

    Angada Deputy Commissioner driver Fir Hiva Illegal Sand Lifting legal action Manjunath Bhajantri Mining Inspector Mining Officer Namkum night patrol police patrol ranchi Sadar Ranchi sand transportation sand transportation enforcement Sarwal strict action Tharpakhana truck seizure Turbo Utkarsh Kumar valid documents vehicle owner अनगड़ा अवैध बालू उठाव उत्कर्ष कुमार उपायुक्त कानूनी कारवाई खनन पदाधिकारी टर्बो ट्रक जब्ती ठरपखना ड्राइवर नामकुम पुलिस गश्ती प्राथमिकी बालू परिवहन बालू परिवहन प्रवर्तन मंजूनाथ भजन्त्री माइनिंग इंस्पेक्टर रांची रात्री गश्ती वाहन मालिक वैध कागजात सख्त कार्रवाई सदर रांची सरवल हाइवा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 11 December 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन
    Next Article फॉर्म में दिखे हेल्थ मिनिस्टर डॉ इरफान, निजी अस्पतालों को जारी किया यह फरमान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी पर वार, नशेबाजों और हुड़दंगियों को एसडीएम ने दी चेतावनी

    June 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एडीजी की दो टूक- नशा तस्करों, भू-माफियाओं और गैंगस्टरों को किसी भी हाल में नहीं बख्शें

    June 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हरमू मैदान में नशे का सौदागर गिरफ्तार, 3.54 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त

    June 1, 2026
    Latest Posts

    रांची में अड्डेबाजी पर वार, नशेबाजों और हुड़दंगियों को एसडीएम ने दी चेतावनी

    June 1, 2026

    एडीजी की दो टूक- नशा तस्करों, भू-माफियाओं और गैंगस्टरों को किसी भी हाल में नहीं बख्शें

    June 1, 2026

    हरमू मैदान में नशे का सौदागर गिरफ्तार, 3.54 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त

    June 1, 2026

    रांची की ट्रैफिक व्यवस्था का SSP ने लिया जायजा, सड़क पर उतरकर हटवाया अतिक्रमण और अवैध पार्किंग

    June 1, 2026

    झारखंड की सीनियर IPS अधिकारी विजया लक्ष्मी बनीं CRPF की IG, चंदन झा CISF में DIG

    June 1, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.