Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची समेत झारखंड के कई जिलों में आज भी कोहरे का साया, जानें कब साफ होगा मौसम
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची समेत झारखंड के कई जिलों में आज भी कोहरे का साया, जानें कब साफ होगा मौसम

    Team JoharBy Team JoharDecember 10, 2024Updated:December 10, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Weather Forecast : रांची समेत झारखंड के कई जिलों में आज 10 दिसंबर को दूसरे दिन भी गहरे कोहरे का प्रकोप रहेगा. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कोहरे का असर विशेषकर दक्षिण-पूर्वी झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा के अलावा देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में ज्यादा देखने को मिलेगा.

    कल रद्द करने पड़ी थी दर्जनभर फ्लाइट्स

    मौसम विभाग की मानें तो सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम खराब हो गया. सुबह और दोपहर में मध्यम दर्जे की बारिश हुई. बारिश के कारण दिनभर घना कोहरा तो छाया ही रहा, कनकनी भी बढ़ गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ. मौसम में खराबी से आठ विमान सेवाएं प्रभावित हुईं. रांची आने-जाने वाले 13 विमानों को घने कोहरे के कारण रद्द कर दिया गया. कुछ विमानों को डायवर्ट करना पड़ा. बारिश की वजह से सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशान देखा गया. वहीं कोहरे के कारण वाहनों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा.

    कब साफ होगा आसमान

    मौसम विभाग ने रांची के लिए 11 दिसंबर को आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है. इससे ठंड में वृद्धि होगी. विभाग के अनुसार रांची का न्यूनतम पारा बुधवार को दो से तीन डिग्री तक गिर सकता है. यह तापमान क्रमवार 12 डिग्री और 10 डिग्री से होते हुए सीधे नौ डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच सकता है. हालांकि उस दिन भी सुबह में कोहरा रहेगा. रांची में ज्यादा ठंड सुबह और रात के समय लगेगी.

    बारिश के कारण गिरा तापमान

    पिछले 24 घंटे के अंतराल में राज्य में हल्के दर्जे की बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश 14.2 मिलीमीटर गिरीडीह में हुई. वहीं सबसे अधिक उच्चतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस सरायकेला और सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस बोकारो में दर्ज किया गया. रांची में कल कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार राजधानी रांची का सोमवार को न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

    Also Read: पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा का निधन, 92 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

    10 December 10 दिसंबर 11 December 11 दिसंबर Bokaro circulation cold Dense Fog Deoghar Dhanbad Dumka East Singhbhum flight cancelled Fog Giridih Godda Indian Meteorological Department Jamtara jharkhand Kankani maximum temperature minimum temperature Pakur plane cancelled rain ranchi Ranchi weather Sahibganj Saraikela-Kharsawan School Simdega south-east Jharkhand temperature temperature drop vehicular movement Weather weather forecast West Singhbhum Western Disturbance Yellow Alert अधिकतम तापमान कनकनी कोहरा गिरीडीह गोड्डा घना कोहरा जामताड़ा झारखंड ठंड तापमान तापमान गिरना दक्षिण-पूर्वी झारखंड दुमका देवघर धनबाद न्यूनतम तापमान पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम फ्लाइट रद्द बारिश बोकारो भारतीय मौसम विज्ञान विभाग मौसम मौसम पूर्वानुमान येलो अलर्ट रांची रांची मौसम वाहनों की आवाजाही विमान रद्द सरायकेला-खरसांवा सर्कुलेशन साहिबगंज सिमडेगा स्कूल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा का निधन, 92 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
    Next Article मुंबई के कुर्ला में बड़ा हादसा, बेकाबू बस ने 30 लोगों को रौंदा, आधा दर्जन लोगों ने तोड़ा दम

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.