Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»साइबर क्राइम मामले में हाईकोर्ट ने तीन को दी सशर्त जमानत
    झारखंड

    साइबर क्राइम मामले में हाईकोर्ट ने तीन को दी सशर्त जमानत

    Team JoharBy Team JoharDecember 9, 2024Updated:December 9, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने करोड़ों रुपये की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सजायाफ्ता गणेश मंडल, संतोष मंडल और अंकुश कुमार मंडल की सजा के खिलाफ दायर क्रिमिनल अपील पर सुनवाई करते हुए सशर्त जमानत प्रदान की है. हाईकोर्ट की एकल पीठ ने सजा को निलंबित करते हुए जमानत मंजूर की.

    जमानत की शर्तें

    कोर्ट ने निर्देश दिया कि तीनों अभियुक्त हर महीने संबंधित थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे. साथ ही, उनका जमानतदार उसी जिले का होगा, जिसकी उस क्षेत्र में अचल संपत्ति हो. कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को यह छूट दी है कि अगर ये अभियुक्त फिर से किसी साइबर अपराध में संलिप्त पाए जाते हैं, तो ईडी जमानत खारिज करने के लिए अदालत का रुख कर सकती है.

    क्या है मामला?

    बता दें कि यह मामला जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मिरगा गांव के पांच अभियुक्तों- गणेश मंडल, संतोष मंडल, प्रदीप मंडल, पिंटू मंडल और अंकुश कुमार मंडल से जुड़ा है. इन पर आरोप है कि इन्होंने फर्जी पते पर सिम कार्ड लेकर, बैंक अधिकारी बनकर कॉल के जरिए साइबर ठगी की. मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छह अगस्त 2018 को पहली बार मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया था. जांच पूरी कर 27 मई 2019 को ईडी ने पांचों अभियुक्तों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. 13 दिसंबर 2019 को विशेष पीएमएलए अदालत ने आरोप तय किए थे.

    अदालत का फैसला

    जुलाई 2024 में रांची के पीएमएलए की विशेष अदालत ने इन पांचों आरोपियों को 5-5 साल की सश्रम कैद और ढाई-ढाई लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी. इस फैसले को गणेश मंडल और संतोष मंडल ने झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. हाईकोर्ट में प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता अमित कुमार ने पक्ष रखा, जबकि ईडी की ओर से अधिवक्ता ए.के. दास और सौरव कुमार ने पैरवी की. ईडी ने मामले में 24 गवाह और कई दस्तावेज पेश किए थे, जो साइबर अपराध में मनी लॉन्ड्रिंग के उपयोग की पुष्टि करते हैं. हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अभियुक्तों को सशर्त जमानत दी. कोर्ट ने ईडी को सतर्क रहने और अभियुक्तों की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया है.

    bail Court crime Criminal Appeal cyber crime Enforcement Directorate fraud Jamtara jharkhand Jharkhand high court Jharkhand High Court Decision money laundering PMLA अदालत अपराध क्रिमिनल अपील जमानत जामताड़ा झारखंड झारखंड हाईकोर्ट झारखंड हाईकोर्ट का निर्णय ठगी पीएमएलए प्रवर्तन निदेशालय मनी लॉन्ड्रिंग साइबर अपराध
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के 59 हजार पारा शिक्षकों को नए साल की सौगात, अगले ही महीने से मिलने लगेगा लाभ  
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.