Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Aug, 2025 ♦ 8:42 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना के लॉकडाउन में अपने घरों को लौटे मजदूरों को पुरानी योजनाओं के जरिए मिलेगा काम, 116 जिलों पर फोकस कर रही है केंद्र सरकार
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना के लॉकडाउन में अपने घरों को लौटे मजदूरों को पुरानी योजनाओं के जरिए मिलेगा काम, 116 जिलों पर फोकस कर रही है केंद्र सरकार

    Team JoharBy Team JoharJune 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। कोरोना के लॉकडाउन में अपने घरों को लौटे श्रमिकों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार कई तरह की योजनाओं पर काम कर रही है। मौजूदा स्थिति में देश के ऐसे 116 जिलों का चयन किया गया है, जहां पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन के जरिए या किसी दूसरे साधन से मजदूर अपने घर पहुँचे हैं। हालांकि केंद्र सरकार जिन योजनाओं के जरिए मजदूरों का भला करना चाह रही है, वे सभी पुरानी हैं। पिछले सप्ताह सरकार की ओर से कहा गया था कि इस साल नई योजनाओं के लिए बजट नहीं है। 2021 तक नई योजनाओं पर काम शुरु करने से गुरेज किया जाएगा। ऐसे में जो योजनाएं पहले से चल रही हैं, उनके आधार पर ही गांव लौटे मजदूरों के कल्याण का कार्य होगा।

    केंद्र सरकार ने ऐसे जिलों की सूची तैयार की है, जहां पर लॉकडाउन के दौरान सबसे अधिक संख्या में प्रवासी श्रमिक पहुंचे हैं। ये जिले बिहार, यूपी, झारखंड, राजस्थान, उड़ीसा और मध्यप्रदेश में स्थित हैं। इनमें से बिहार के 32 और यूपी के 31 जिले हैं। सरकार ने सभी 116 जिलों में श्रमिकों को रोजगार देने का जो प्लान तैयार किया है, उसमें कार्यकुशलता और हुनर को प्राथमिकता दी जाएगी।

    केंद्र और राज्य सरकारों ने गांवों में मनरेगा योजना के तहत रोजगार उपलब्ध कराया है। इन्हीं जिलों में अब स्किल इंडिया, किसान कल्याण योजना, खाद्य सुरक्षा और पीएम आवास योजना के जरिए रोजगार की गति बढ़ाई जाएगी। केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालयों ने इस योजना पर काम शुरु कर दिया है। इन्हें 25 जून से पहले पीएमओ के पास अपनी रिपोर्ट तैयार कर भेजनी होगी।मनरेगा के लिए अलग से सूची तैयार हो रही है।स्किल इंडिया के तहत अलग से रजिस्ट्रेशन होगा।

    #National News government of india Latest news lockdown migrant workers Narendra modi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना का बढ़ता ग्राफ पर यशवंत सिन्हा ने कहा, लॉकडाउन की गलत टाइमिंग का परिणाम
    Next Article ‘ए’ रक्त समूह वाले मरीज को अन्य लोगों के मुकाबले कोरोना संक्रमण होने का अधिक खतरा: अध्ययन

    Related Posts

    चतरा

    TSPC उग्रवादी चढ़ चतरा पुलिस के हत्थे, हथियार और गोलियां जब्त

    August 9, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत नेमरा में ग्रामीणों से मिले, हालचाल पूछ ताजा की बचपन की यादें

    August 9, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अपनी गिरफ्तारी देने थाना पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे, पुलिस ने किया इनकार

    August 9, 2025
    Latest Posts

    TSPC उग्रवादी चढ़ चतरा पुलिस के हत्थे, हथियार और गोलियां जब्त

    August 9, 2025

    सीएम हेमंत नेमरा में ग्रामीणों से मिले, हालचाल पूछ ताजा की बचपन की यादें

    August 9, 2025

    अपनी गिरफ्तारी देने थाना पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे, पुलिस ने किया इनकार

    August 9, 2025

    छोलाबेड़ा में विवाद के बाद युवक की कुल्हाड़ी से ह’त्या, आरोपी गिरफ्तार…

    August 9, 2025

    लोहरदगा में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    August 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.