Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में विधानसभा सत्र से पहले ही लगी निषेधाज्ञा, पक्ष-विपक्ष दोनों की है पूरी तैयारियां
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में विधानसभा सत्र से पहले ही लगी निषेधाज्ञा, पक्ष-विपक्ष दोनों की है पूरी तैयारियां

    Team JoharBy Team JoharDecember 8, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विधानसभा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड विधानसभा का पहला सत्र सोमवार 9 दिसंबर से शुरू हो रहा है. चार दिनों तक चलने वाले इस सत्र की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इस क्रम में विधानसभा कैंपस से 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लगा दी गई है. वहीं, विधानसभा सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों की आज 8 दिसंबर को बैठकें बुलाई गई हैं.

    सत्ता पक्ष की बैठक 3 बजे से

    मुख्यमंत्री आवास में सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक आज 3 बजे से बुलाई गई है. वहीं, भाजपा ने शाम 7 बजे अपने विधायकों की बैठक पार्टी कार्यालय में बुलाई है. बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल के नेता का चयन अब तक नहीं हो पाया है. ऐसे में आशंका है कि नई विधानसभा का पहला सत्र नेता प्रतिपक्ष के बिना ही हो.

    निषेधाज्ञा में क्या-क्या रहेगा प्रतिबंधित

    झारखंड विधानसभा सत्र के मद्देनजर विधानसभा परिसर के 200 मीटर के दायरे में 4 दिन (9 दिसंबर की सुबह 8 बजे से 12 दिसंबर की रात 10 बजे तक) के लिए निषेधाज्ञा लगाई गई है. एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. इस दौरान विधानसभा के 200 मीटर के दायरे में जुलूस, रैली, प्रदर्शन, घेराव आदि पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी.

    चार दिवसीय विधानसभा सत्र में किस दिन क्या

    9 दिसंबर : विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी.

    10 दिसंबर : शेष विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी.

    10 दिसंबर : विधानसभा के नए अध्यक्ष का चुनाव होगा.

    11 दिसंबर : राज्यपाल संतोष गंगवार का अभिभाषण होगा.

    11 दिसंबर : सरकार दूसरा अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखेगी.

    12 दिसंबर : राज्यपाल के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस होगी.

    12 दिसंबर : अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी.

    Also Read: बाजार में केला बेचकर घर लौट रहा था 60 साल का बुजुर्ग, हादसे में चली गई जान

    Assembly Session Bjp Chief Minister Hemant Soren election of Assembly Speaker four-day assembly session Jharkhand Assembly Jharkhand Latest News Jharkhand news Jharkhand Today News Jharkhand Update News Johar Live Leader of Opposition meeting of ruling and opposition parties today prohibitory orders imposed supplementary budget Today News अनुपूरक बजट चार दिवसीय विधानसभा सत्र जोहार लाइव झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड टूडे न्यूज झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज झारखंड विधानसभा टूडे न्यूज निषेधाज्ञा लागू नेता प्रतिपक्ष भाजपा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव विधानसभा सत्र सत्ता व विपक्ष की बैठक आज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाजार में केला बेचकर घर लौट रहा था 60 साल का बुजुर्ग, हादसे में चली गई जान
    Next Article जम्मू कश्मीर में गोली लगने से दो पुलिसकर्मियों की गई जान, एके-47 का हुआ इस्तेमाल

    Related Posts

    क्राइम

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुजफ्फरपुर कांड पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र, बोले- समाज तोड़ने और बेटियों की इज्जत लूटने वालों का हो एनकाउंटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Durga Khote : ‘वागले की दुनिया’ बनाने वालीं वो एक्ट्रेस, जिन्होंने ईस्ट इंडिया फिल्म कंपनी से लेकर दादासाहेब फाल्के तक रचा इतिहास

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    Latest Posts

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026

    मुजफ्फरपुर कांड पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र, बोले- समाज तोड़ने और बेटियों की इज्जत लूटने वालों का हो एनकाउंटर

    September 22, 2026

    Durga Khote : ‘वागले की दुनिया’ बनाने वालीं वो एक्ट्रेस, जिन्होंने ईस्ट इंडिया फिल्म कंपनी से लेकर दादासाहेब फाल्के तक रचा इतिहास

    September 22, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.