Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 7:27 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन, रांची समेत झारखंड में छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार
    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन, रांची समेत झारखंड में छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार

    SinghBy SinghDecember 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Weather Forecast : राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में एक बार फिर से बादल और कोहरे का साया मंडराता हुआ नजर आ रहा है. आज रविवार की सुबह धुंध के बाद बादल छाए रहे. वहीं, राज्य के विभिन्न इलाकों में बारिश होने के भी आसार हैं. इससे ठंड बढ़ेगी. बता दें कि रांची समेत झारखंड के विभिन्न भागों में शनिवार से ही ठंड काफी बढ़ गयी. रांची समेत कई जिलों के न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई.

    कल भी पश्चिमी विक्षोभ का रहेगा असर

    मौसम विभाग के अनुसार, देश के पश्चिमी उत्तरी भाग में पश्चिमी विक्षोभ आने और बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से झारखंड में बादल छाए रहेंगे. रविवार व सोमवार को इसका प्रभाव पर रहेगा. रविवार को सुबह धुंध के बाद बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं. आठ को पलामू और आसपास के शहरों में तो नौ को राजधानी समेत राज्य के अन्य हिस्सों पर असर पड़ेगा. दस से मौसम के साफ होने का पूर्वानुमान है.

    रांची का तापमान 3 डिग्री गिरा

    रांची में शनिवार को अधिकतम तापमान 25.6 और न्यूनतम 9.8 डिग्री रहा. पिछले 24 घंटों की तुलना में रांची का न्यूनतम पारा 3 डिग्री नीचे गिरा. यह सामान्य से एक डिग्री कम है. रांची का तापमान इस सीजन में पहली बार 10 डिग्री से नीचे गया है वहीं, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम 13.4 डिग्री रहा. इसके अलावा मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 27.7 और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम चाईबासा का 31.8 डिग्री रहा.

    क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक

    मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में आज से दो दिन मौसम बदला रहेगा. पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण बादल छाएंगे और हल्के दर्जे की बारिश होगी. इससे दिन के पारे में कमी आएगी और ठंड बढ़ेगी. जबकि रात के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक वृद्धि होगी.

    Bay of Bengal chances of rain Clouds in Ranchi cold Cyclonic Circulation Fog jharkhand Jharkhand Latest News Jharkhand news Jharkhand Today News Jharkhand Update News Johar Live Ranchi Latest News ranchi news ranchi today news Ranchi Update News temperature Today News Today News झारखंड न्यूज weather forecast weather update Western Disturbance जोहार लाइव झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड टूडे न्यूज झारखंड में बादल झारखंड लेटेस्ट न्यूज टूडे न्यूज ठंड तापमान धुंध पश्चिमी विक्षोभ बंगाल की खाड़ी बारिश के आसार मौसम अपडेट मौसम पूर्वानुमान रांची रांची अपडेट न्यूज रांची टूडे न्यूज रांची न्यूज रांची लेटेस्ट न्यूज साइक्लोनिक सर्कुलेशन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 08 December 2024 : मेष, मिथुन, तुला समेत अन्य राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें
    Next Article झारखंड में यहां खूब चले लाठी-डंडे, चमकीं तलवारें; एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल

    Related Posts

    झारखंड

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025
    झारखंड

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025
    Latest Posts

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025

    रेस्टोरेंट में रेड, तीन किलो नकली पनीर बरामद, 10 हजार जुर्माना

    June 17, 2025

    चलती ट्रेन से फिसली महिला दरवाजे पर लटकी, RPF जवान ने बचाई जान, घटना का VIDEO आया सामने

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.