Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»सोशल मीडिया पर दोस्ती से शादी तक… बरात लेकर पहुंचे दूल्हे के साथ हुआ बड़ा धोखा, जानिए पूरा मामला
    देश

    सोशल मीडिया पर दोस्ती से शादी तक… बरात लेकर पहुंचे दूल्हे के साथ हुआ बड़ा धोखा, जानिए पूरा मामला

    Team JoharBy Team JoharDecember 7, 2024Updated:December 7, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती एक युवक के लिए महंगी साबित हुई. इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद प्यार और फिर शादी के सपने सजाने वाले जालंधर के 28 वर्षीय दीपक कुमार को धोखा मिला. दीपक, जो दुबई में मजदूरी करता है, अपनी शादी के लिए 150 बरातियों के साथ मोगा पहुंचा, लेकिन वहां न तो दुल्हन मिली और न ही शादी का आयोजन. जब दीपक अपनी बरात लेकर मोगा पहुंचा. लड़की के परिजनों ने शादी का स्थान मोगा के एक गार्डन पैलेस में तय किया था, लेकिन जब बराती गीता भवन मंदिर के पास बताए गए स्थान पर पहुंचे, तो वहां कोई शादी का आयोजन नहीं था. चार घंटे तक इंतजार करने के बाद, जब दुल्हन और उसके परिवार का कोई पता नहीं चला, तो बराती महसूस करने लगे कि उन्हें धोखा दिया गया है. इसके बाद, दीपक और उसके परिवार ने पुलिस को सूचना दी.

    पुलिस जांच में पाया कि मोगा में किसी गार्डन पैलेस का अस्तित्व नहीं है. दीपक की सोशल मीडिया पर दोस्ती एक लड़की से हुई थी, जो खुद को पेशेवर वकील बताती थी और शादी के लिए तैयार हो गई थी. लेकिन लड़की ने पहले शादी की तारीख को टालते हुए, फिर शुक्रवार को बरात का इंतजार करने की योजना बनाई थी. थाना सिटी साउथ के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरजिंदर पाल सिंह सेखों ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और दूल्हे पक्ष के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

     

    इंस्टाग्राम तारीख दीपक दुबई दुल्हन धोखा पेशेवर बरात बरातियों शादी सोशल मीडिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा में 3 नई रेलवे लाइनों की आधारशिला रखी, दी बड़ी सौगात
    Next Article कैलाश यादव ने संजय प्रसाद यादव को श्रम मंत्री बनने पर दी बधाई

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    क्राइम

    दो दशक साल, 9 हत्याएं : क्या दिल्ली पूर्वोत्तर के लोगों को कभी अपना मानेगी?

    September 10, 2026
    क्राइम

    50 लाख कैश से खुला विकास तिवारी तक पहुंचने का रास्ता, ATS जांच में गैंग की पूरी कड़ी का दावा

    September 10, 2026
    क्राइम

    गैंगस्टर अबू सलेम की अग्रिम रिहाई की याचिका खारिज, 1993 मुंबई ब्लास्ट में काट रहा है उम्रकैद

    September 10, 2026
    क्राइम

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026
    क्राइम

    जानें PMO से जुड़े 9 ऐसे ठगों की कहानी, जिन्होंने फर्जी अफसर बन सरकारी रुतबे को बना लिया ठगी का धंधा

    September 9, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.