Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»झारखंड में यहां ATS और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर के 6 गुर्गे गिरफ्तार
    क्राइम

    झारखंड में यहां ATS और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर के 6 गुर्गे गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharDecember 2, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू : जिले में एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड(एटीएस) और पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गिरोह के छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इन गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा और तीन जिंदा गोलियां भी बरामद की हैं. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं. पलामू के एसपी रीष्मा रमेशन ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

    एसपी ने कही यह बात

    एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि यह गिरफ्तारी पलामू के चैनपुर क्षेत्र में हाल ही में हुई फायरिंग के बाद की गई. पुलिस की स्पेशल टीम ने छापेमारी कर इन आरोपियों को पकड़ा और हथियार बरामद किए. एसपी ने यह भी बताया कि सुजीत सिन्हा गिरोह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है, क्योंकि इसके नाम पर कई लोगों से रंगदारी की मांग की जा रही थी. कुछ दिन पहले ही छत्तरपुर से भी दो और अपराधी गिरफ्तार किए गए थे.

    जेजेएमपी का कमांडर रह चुका है दीपक भुईयां

    गिरफ्तार अपराधियों में पलामू के शाहपुर के अशफाक खान, पांकी के खपरमंडा के कुश कुमार यादव, पांकी के चापी का दीपक भुईयां, सतबरवा के पोची के गुलशन कुमार, चैनपुर के आशिफ अहमद और शाहपुर के फरहान कुरैशी शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि दीपक भुईयां पूर्व में जेजेएमपी का कमांडर रह चुका है और हाल ही में वह सुजीत सिन्हा के गिरोह से जुड़ा था. एसपी ने बताया कि इस गिरोह से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस को मिली है, जिसके आधार पर और भी छापेमारी की जा रही है. इस कार्रवाई में पुलिस के अधिकारियों जैसे इंस्पेक्टर जीतराम महली, सब इंस्पेक्टर श्रीराम शर्मा, रंजीत कुमार, अनिल विद्यार्थी, राजकुमार मेहता की सराहनीय भूमिका रही.

    Also Read: रांची में दुर्गा पूजा घूमने के क्रम में हुआ था म’र्डर, पुलिस ने दो आरोपी युवकों को दबोचा

    Arrest ATS bullets Chainpur criminal criminal gang Deepak Bhuiyan Desi Pistol Extortion firing Gangster Important Information jharkhand JJMP palamu Panki police police action police team Raid Shahpur SP Rishma Rameshan sujit sinha weapon अपराधी अपराधी गिरोह एटीएस एसपी रीष्मा रमेशन गिरफ्तारी गैंगस्टर गोलियां चैनपुर छापेमारी जेजेएमपी झारखंड दीपक भुईयां देसी पिस्टल पलामू पांकी पुलिस पुलिस कार्रवाई पुलिस टीम फायरिंग महत्वपूर्ण जानकारी रंगदारी शाहपुर सुजीत सिन्हा हथियार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछापेमारी के बाद CHO परीक्षा रद्द, फर्जीवाड़े में 12 धराये
    Next Article तालाब में डूब गई विवाहिता, तहकीकात में जुटी पुलिस

    Related Posts

    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.