पटना: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने एक बार फिर मानवता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की मदद की. यह घटना 27 नवंबर की रात लगभग 9 बजे की है, जब चिराग पटना लौट रहे थे और उनकी गाड़ी के पास सड़क पर एक युवक घायल पड़ा हुआ था. चिराग पासवान एक निजी कार्यक्रम में शामिल होकर गया से पटना लौट रहे थे, तभी नौबतपुर के वीरपुर गांव के पास एक युवक सड़क पर गिरा हुआ मिला. चिराग ने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और घायल युवक को सहारा देते हुए अपनी गाड़ी में बैठाया. उन्होंने अपने साथ चल रहे लोगों की मदद से युवक को निकटवर्ती अस्पताल में भेजा, जिससे उसकी जान बच सकी.
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें चिराग पासवान घायल युवक की मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं. चिराग ने युवक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी और साथ ही पुलिस को भी सूचित किया. उन्होंने अपने काफिले की एक गाड़ी में घायल युवक को अस्पताल भेजा और एक सहयोगी को भी उसके साथ भेजा.
चिराग पासवान बने फरिश्ता, सड़क दुर्घटना में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleदिल्ली में हुआ जोरदार बम धमाका, एक व्यक्ति घायल
Next Article हेमंत सोरेन ने चौथी बार ली झारखंड के सीएम पद की शपथ
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

