Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह के लिए की गई भव्य तैयारी
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह के लिए की गई भव्य तैयारी

    Team JoharBy Team JoharNovember 27, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 नवंबर को शपथ लेंगे, और उनके शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए राज्य सरकार ने विशेष तैयारियां की हैं. समारोह में शामिल होने वाले सभी वीआईपी गेस्ट के लिए स्पेशल कारकेड तैयार किया गया है, जिसके जरिए उन्हें समारोह स्थल तक सुरक्षित तरीके से लाया जाएगा.

    प्रोटोकॉल के अनुसार सुविधाओं की तैयारी

    हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अति विशिष्ट अतिथियों को सभी प्रोटोकॉल सुविधाएं समय पर दी जाएंगी. समारोह के लिए अतिथियों की आगवानी, ठहरने, समारोह स्थल तक ले जाने और विदाई तक की व्यवस्था पूरी की गई है. रांची पुलिस लाइन में 500 से अधिक वाहनों को वीआईपी गेस्ट के लिए तैयार रखा गया है. सभी अतिथियों को सुरक्षा के तहत खास इंतजाम किए गए हैं.

    भाषाई दिक्कत से निपटने के लिए तैयारी

    दक्षिण भारत से आनेवाले अतिथियों को भाषाई दिक्कत का सामना न हो, इसके लिए अंग्रेजी बोलने-समझने वाले अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है.

    वीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    पुलिस के जवानों को सीनियर अधिकारियों द्वारा ब्रीफ किया गया है ताकि वीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा चाक-चौबंद रहे. पुलिस ड्राई रन के जरिए समारोह स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. साथ ही, अति विशिष्ट अतिथियों के कारकेड में कार्डियक एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है.

    अन्य व्यवस्थाएं

    समारोह स्थल पर कंट्रोल रूम, अग्निशमन वाहन, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था की गई है. एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी और समारोह स्थल पर ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया गया है ताकि आने-जाने में कोई परेशानी न हो.

    अतिथियों की सूची

    हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, शरद पवार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री, मेघालय के मुख्यमंत्री सहित कई अन्य प्रमुख नेताओं के शामिल होने की संभावना है. इसके अलावा मनीष सिसोदिया, तेजस्वी यादव, डीके शिवकुमार, उदय स्टालिन, महबूबा मुफ्ती, उद्धव ठाकरे, कपिल सिब्बल, दीपांकर भट्टाचार्य और नवीन पटनायक जैसे प्रमुख नेता भी समारोह में शामिल होंगे.

    अखिलेश यादव अंग्रेजी बोलने वाले अधिकारी अति विशिष्ट अतिथि अरविंद केजरीवाल उद्धव ठाकरे कपिल सिब्बल कार्डियक एंबुलेंस ट्रैफिक प्लान डीके शिवकुमार तेजस्वी यादव तेलंगाना के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक प्रोटोकॉल सुविधाएं भगवंत मान मनीष सिसोदिया ममता बनर्जी मल्लिकार्जुन खड़गे महबूबा मुफ्ती मेघालय के मुख्यमंत्री रांची राहुल गांधी विशेष तैयारी वीआईपी गेस्ट वीआईपी मूवमेंट शपथ ग्रहण समारोह शरद पवार सुरक्षा व्यवस्था हेमंत सोरेन हेल्प डेस्क
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकल सरकार का है शपथ ग्रहण, रांची में नहीं चलेंगे ऑटो व ई-रिक्शा; आप भी चेक कर लें नया ट्रैफिक प्लान
    Next Article ‘सन ऑफ सरदार’ के डायरेक्टर अश्विनी धीर के बेटे की कार एक्सीडेंट में निधन, नशे में धुत दोस्त चला रहा था गाड़ी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.