Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील कंटेंट पर अंकुश लगाने के लिए कानून की आवश्यकता: अश्विनी वैष्णव
    देश

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील कंटेंट पर अंकुश लगाने के लिए कानून की आवश्यकता: अश्विनी वैष्णव

    Team JoharBy Team JoharNovember 27, 2024Updated:November 27, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील कंटेंट पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कानून बनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि भारत और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जिन देशों से ये आते हैं, उनकी संस्कृति में अंतर है, इसलिए इस मुद्दे को लेकर सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है. लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा सांसद अरुण गोविल द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए वैष्णव ने कहा कि इस विषय पर संसद की स्थायी समिति को चर्चा करनी चाहिए और इसके लिए कानून बनाए जाने चाहिए. उन्होंने कहा, “हमारे देश और जिन देशों से ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स आए हैं, उनकी संस्कृति में बहुत अंतर है. इस पर चर्चा अन्य देशों में भी हो चुकी है, और अब इसे हमारे देश में भी गंभीरता से उठाने की जरूरत है.”

    https://x.com/AHindinews/status/1861656401342537978

    वैष्णव ने यह भी कहा कि कंटेंट पर की जाने वाली एडिटोरियल चेक की प्रक्रिया खत्म हो गई है, जो पहले अश्लील कंटेंट पर नियंत्रण रखने में सहायक थी. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज प्रेस की स्वतंत्रता का एक बड़ा माध्यम बन गया है, लेकिन संपादकीय जांच की कमी के कारण यह प्लेटफॉर्म अनियंत्रित हो गया है, जिससे अश्लील सामग्री फैलने का खतरा बढ़ गया है.

    ये भी पढ़ें:- सैकड़ों को गिरफ्तार किया जा रहा, अडानी को क्यों नही, बोले- राहुल गांधी

    इसके साथ ही, उन्होंने मौजूदा कानून को मजबूत करने की आवश्यकता जताई और कहा कि इस मुद्दे पर आम सहमति बनाई जानी चाहिए. इस बीच, अडाणी समूह पर लगाए गए आरोपों समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने की विपक्ष की मांग को लेकर बुधवार को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई.

     

    Adani Case Adjourned Proceedings Arun Govil Ashwini Vaishnav Bjp culture Editorial Check Freedom of Press Lok Sabha obscene content Opposition Rajya Sabha social media Social Media Platforms Standing Committee of Parliament strict law अडाणी अभियोग अरुण गोविल अश्लील कंटेंट अश्विनी वैष्णव एडिटोरियल चेक कार्यवाही स्थगित प्रेस की स्वतंत्रता भाजपा राज्यसभा लोकसभा विपक्ष सख्त कानून संसद की स्थायी समिति संस्कृति सोशल मीडिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरैगिंग विवाद में रणक्षेत्र बना इंजीनियरिंग कॉलेज, पुलिस ने छात्र ही नहीं, प्रिंसिपल पर भी बजा दी लाठियां
    Next Article उर्विल पटेल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 28 गेंदों में शतक जड़कर ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ा

    Related Posts

    आदिवासी

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    Latest Posts

    सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

    August 3, 2026

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.