Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»खेल»उर्विल पटेल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 28 गेंदों में शतक जड़कर ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ा
    खेल

    उर्विल पटेल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 28 गेंदों में शतक जड़कर ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ा

    Team JoharBy Team JoharNovember 27, 2024Updated:November 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुजरात: विकेटकीपर बल्लेबाज उर्विल पटेल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 28 गेंदों में शतक जड़ा. गुजरात और त्रिपुरा के बीच हुए टी20 मुकाबले में इस ताबड़तोड़ पारी की बदौलत उर्विल ने भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ दिया. उर्विल पटेल का यह शतक टी20 इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक बन गया है. उर्विल पटेल ने अपनी शतकीय पारी में 7 चौके और 12 छक्के लगाए और 35 गेंदों में 113 रन बनाकर नाबाद रहे. उनकी आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात ने 20 ओवर में 156 रन का स्कोर खड़ा किया और मैच को 8 विकेट से जीत लिया. उर्विल की यह पारी तब आई, जब उन्हें आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड कर दिया गया था.

    ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ा

    इस शतक के साथ उर्विल ने 2018 में ऋषभ पंत द्वारा बनाए गए 32 गेंदों में टी20 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. हालांकि, वह सबसे तेज टी20 शतक का विश्व रिकॉर्ड बनाने से मात्र एक गेंद पीछे रहे. यह रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम पर है, जिन्होंने 2024 में साइप्रस के खिलाफ 27 गेंदों में शतक जड़ा था.

    आईपीएल ऑक्शन में नहीं मिली जगह

    उर्विल पटेल पिछले साल गुजरात टाइटंस की स्क्वाड का हिस्सा थे, लेकिन एक भी मैच नहीं खेल पाए थे. इस बार उन्होंने अपना नाम आईपीएल 2025 ऑक्शन के लिए डाला था, लेकिन उनका नाम शॉर्टलिस्ट किए गए 577 खिलाड़ियों में शामिल नहीं था. आईपीएल ऑक्शन में नकारात्मक परिणाम मिलने के बाद उर्विल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी शानदार पारी से करारा जवाब दिया है.

    टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक

    • साहिल चौहान (एस्टोनिया बनाम साइप्रस, 2024) – 27 गेंद
    • उर्विल पटेल (गुजरात बनाम त्रिपुरा, 2024) – 28 गेंद
    • क्रिस गेल (आरसीबी बनाम पुणे, 2013) – 30 गेंद
    • ऋषभ पंत (दिल्ली बनाम हिमाचल प्रदेश, 2018) – 32 गेंद
    • डब्लू. लुब्बे (नॉर्थ वेस्ट बनाम लिम्पोपो, 2018) – 33 गेंद
    • जे. एन. लॉफ्टी-ईटन (नामीबिया बनाम नेपाल, 2024) – 33 गेंद
    12 छक्के 27 गेंदों में शतक 32 गेंदों अनसोल्ड आईपीएल उर्विल उर्विल पटेल एस्टोनिया ऑक्शन गुजरात जिन्होंने 2024 टी20 शतक रिकॉर्ड एस्टोनिया रिकॉर्ड को तोड़ विकेटकीपर साहिल चौहान सैयद मुश्ताक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील कंटेंट पर अंकुश लगाने के लिए कानून की आवश्यकता: अश्विनी वैष्णव
    Next Article हाथी के हमले से महिला की गई जान, दो घायल

    Related Posts

    खेल

    गोल्ड जीतकर शिक्षा ने दिखाया दम, मंत्री दीपिका ने कहा- मेहनत का मिला इनाम

    June 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026

    नाथवानी की जीत पर जामताड़ा भाजपा में जश्न, कहा- विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत

    June 18, 2026

    झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- यह मेरी कर्मभूमि, ऋण चुकाता रहूंगा

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.