Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»बिहार में कोरोना की चपेट में 177, कुल कोरोना पॉजिटिव 4273
    बिहार

    बिहार में कोरोना की चपेट में 177, कुल कोरोना पॉजिटिव 4273

    Team JoharBy Team JoharJune 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना । बिहार के चौबीस जिले में 177 और लाेगों के कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4273 हो गई।
    स्वास्थ्य विभाग की बुधवार को जारी मंगलवार देर रात की जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक 84 मामले खगड़िया जिले में पाए गए हैं । इसके अलावा सीतामढ़ी में 14, समस्तीपुर में 10, दरभंगा में आठ तथा मुजफ्फरपुर और कटिहार में छह-छह पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है।
    इसी तरह कैमूर और लखीसराय में पांच-पांच, भागलपुर, सहरसा, अररिया और नवादा में चार-चार, बक्सर, सारण और शेखपुरा में तीन-तीन, मधेपुरा, सीवान, गोपालगंज, पटना और पूर्वी चंपारण में दो-दो तथा शिवहर, बेगूसराय, जमुई और किशनगंज में एक-एक समेत कुल 177 व्यक्ति कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं, जिनमें 26 महिलाएं भी शामिल हैं। इस तरह एक साथ 177 लोगों के पॉजिटिव होने से बिहार में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4273 हो गया है।
    विभाग ने बताया कि संक्रमितों में से अधिकांश दूसरे प्रदेशों से आए हुए लोग हैं, जिन्हें स्क्रीनिंग के बाद प्रखंड स्तरीय क्वारंटाइन केंद्र में रखा गया और यहीं से इनका स्वाब सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को अलग कर दिया गया है। इस बीच जमुई जिले के खैरा प्रखंड में कोरोना संक्रमित 64 वर्षीय एक वृद्ध की मौत हो जाने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।

    Bihar news coronavirus cases covid 19 Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर : जैश के शीर्ष कमांडर फौजी समेत तीन आतंकवादी ढेर
    Next Article रांची में 1 व सिमडेगा में 8 मिला कोरोना संक्रमित मरीज, राज्य में आंकड़ा बढ़कर हुआ 735

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.