Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हेमंत सोरेन ने आदिवासियों की भूमि और जनसंख्या को कम करने के लिए घुसपैठियों को झारखंड में बसाया है: दुमका में बोले अमित शाह
    झारखंड

    हेमंत सोरेन ने आदिवासियों की भूमि और जनसंख्या को कम करने के लिए घुसपैठियों को झारखंड में बसाया है: दुमका में बोले अमित शाह

    Team JoharBy Team JoharNovember 16, 2024No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमका: झारखंड के दुमका में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर कड़ा हमला किया. उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन से सवाल करते हुए कहा कि वह ट्वीट कर जवाब दें कि जब केंद्र में यूपीए सरकार थी, तो आदिवासियों के लिए केवल 28,000 करोड़ का बजट था, जिसे मोदी सरकार ने बढ़ाकर 1 लाख 33 हजार करोड़ किया. अमित शाह ने कहा. “जब झारखंड के लिए संघर्ष हो रहा था, तब कांग्रेस की सरकार ने गोलियां और लाठियां बरसाईं. और आज वही हेमंत सोरेन कांग्रेस और राजद की गोदी में बैठकर मुख्यमंत्री बने हैं.” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आदिवासियों की भूमि और जनसंख्या को कम करने के लिए घुसपैठियों को झारखंड में बसाया है.

    अमित शाह ने कहा कि झारखंड राज्य की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार थी, जबकि राज्य को संवारने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं. उन्होंने आदिवासी गौरव दिवस का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने आदिवासियों के लिए कई योजनाएं बनाई हैं, जिनमें 200 करोड़ की लागत से 10 आदिवासी म्यूजियम का निर्माण शामिल है. उन्होंने कहा, “आजादी के 75 सालों में कोई प्रधानमंत्री धरती आबा के गांव नहीं गए, लेकिन पीएम मोदी ने वहां जाकर आदिवासी समाज को सम्मान दिया” अमित शाह ने कांग्रेस सरकार के समय के बजट की तुलना करते हुए कहा कि यूपीए सरकार ने आदिवासियों के लिए बहुत कम बजट रखा था, जबकि मोदी सरकार ने इसे बढ़ाकर एक लाख 33 हजार करोड़ किया. उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन से चुनौती दी कि वह ट्वीट करके जवाब दें कि यूपीए सरकार ने आदिवासियों के लिए क्या किया. अमित शाह ने कहा कि हेमंत सोरेन आदिवासी समाज के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं, बल्कि वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठियों को राज्य में लाकर आदिवासियों की जनसंख्या और भूमि को कम कर रहे हैं.

     

    अटल बिहारी वाजपेयी आदिवासी गौरव दिवस आदिवासी बजट आदिवासी भूमि आदिवासी म्यूजियम आदिवासी समाज कांग्रेस केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह घुसपैठ चुनावी रैली झारखंड झारखंड में घुसपैठ झारखंड राज्य झारखंड विधानसभा चुनाव ट्वीट दुमका नरेंद्र मोदी भूमि और जनसंख्या मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मोदी सरकार यूपीए सरकार राजद वोट बैंक राजनीति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअगर शुक्रवार को स्कूल बंद हो सकते हैं, तो हमें भी मंगलवार को स्कूल बंद करने का अधिकार है: हिमंता बिस्वा सरमा
    Next Article लड़की से छेड़खानी का विरोध करने पर गर्दन काटकर हत्या, आरोपी सलमान व अरबाज गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.