Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एक चुनाव कर्मी ने हर दिन खाया 10 प्लेट खाना, चाय-पानी का बिल 18 करोड़ आ गया!
    जोहार ब्रेकिंग

    एक चुनाव कर्मी ने हर दिन खाया 10 प्लेट खाना, चाय-पानी का बिल 18 करोड़ आ गया!

    Team JoharBy Team JoharNovember 14, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : एक चुनावकर्मी ने हर दिन 10 प्लेट खाना खाया. चाय-पानी का मिलाकर कुल बिल 18 करोड़ का आ गया. चौंकिए मत! ऐसा ही एक मामला पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार में सामने आया है, जिसमें एक चुनावकर्मी पर रोजाना 10 प्लेट खाना खाने का आरोप है. इसके चलते चुनाव से जुड़ी आपूर्ति कंपनियों ने एक विशाल बिल पेश किया, जिसमें भोजन, चाय, पानी और नाश्ते पर 18 करोड़ रुपये खर्च होने का दावा किया गया. लेकिन जांच में यह बिल फर्जी पाए गए हैं और अधिकारियों ने मामले में गंभीर अनियमितताओं का पता लगाया है.

    क्या है मामला

    पटना जिले में चुनाव ड्यूटी के दौरान भोजन और अन्य सुविधाओं की आपूर्ति करने वाली एजेंसियों ने जिला प्रशासन को जो विपत्र सौंपा, उसमें दावा किया गया था कि एक चुनावकर्मी ने रोजाना औसतन 10 प्लेट भोजन किया. इस हिसाब से, चुनाव के दौरान भोजन, नाश्ता, पानी और चाय पर 18 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. हालांकि, जब प्रशासन ने इस मामले की जांच की, तो यह पता चला कि असल में भोजन पर केवल 2.49 करोड़ रुपये ही खर्च हुए थे.

    ऐसे पकड़ाया फर्जीवाड़ा

    पटना के जिला प्रशासन ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया था. जांच में सामने आया कि आपूर्ति कंपनियों ने मेन बिल से करीब 10 गुना अधिक खर्च का दावा किया था. कंपनियों के वाउचर के अनुसार, एक चुनावकर्मी को 10 प्लेट भोजन रोज दिया गया था. जांचकर्ताओं ने जब गहराई से वाउचर और चुनाव स्थल का ब्योरा लिया, तो बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया.

    पंखे-बल्ब लगाने में भी अनियमितता

    इसके अलावा, जांच में एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया. अधिकारियों ने पाया कि जहां पुलिसकर्मी ठहरे थे, वहां एक हॉल में 100 लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन दावा किया गया कि हॉल में 80 से 90 पंखे और बल्ब लगाए गए थे. यह दावा पूरी तरह से अव्यावहारिक था, क्योंकि इतनी संख्या में पंखे और बल्ब लगाने की कोई आवश्यकता नहीं थी. जब जांच अधिकारियों ने हॉल की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण किया, तो यह पुष्टि हो गई कि वहां इतने पंखे और बल्ब नहीं थे.

    Also Read: चुनाव कार्य कराकर लौट रहे मतदानकर्मी समेत दो की हादसे में गई जान, तीन घायल

    18 करोड़ रुपये administration Bihar bill irregularities District Administration Election Duty election supplies election workers expense claims fake bills fan bulbs fan-bulb irregularities food fraud investigation investigation team irregularity Lok Sabha elections patna Rs 18 crore supply companies tea water vouchers अनियमितता आपूर्ति कंपनियां खर्च का दावा चाय पानी चुनाव आपूर्ति चुनाव कर्मी चुनाव ड्यूटी जांच जांच टीम जिला प्रशासन पंखे बल्ब पंखे-बल्ब की अनियमितता पटना प्रशासन फर्जी बिल फर्जीवाड़ा बिल में गड़बड़ी बिहार भोजन लोकसभा चुनाव वाउचर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचुनाव कार्य कराकर लौट रहे मतदानकर्मी समेत दो की हादसे में गई जान, तीन घायल
    Next Article मंईयां सम्मान योजना के खिलाफ दायर याचिका पर आज होगी सुनवाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.