Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 11:27 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गढ़वा»गुमला के घाघरा में वोट बहिष्कार के बाद शुरू हुआ मतदान, पूर्वी सिंहभूम के जुगसलाई में भिड़े झामुमो व आजसू कार्यकर्ता
    गढ़वा

    गुमला के घाघरा में वोट बहिष्कार के बाद शुरू हुआ मतदान, पूर्वी सिंहभूम के जुगसलाई में भिड़े झामुमो व आजसू कार्यकर्ता

    SinghBy SinghNovember 13, 2024Updated:November 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में आज 13 नवंबर को विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. इसी बीच गढ़वा के विश्रामपुर विधानसभा अंतर्गत जिले के मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र के बूथ संख्या- 139 बीरबंधा में ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार कर रखा है. वे अपने गांव को नगर पंचायत से बाहर करने की मांग कर रहे हैं. 9.15 तक कोई मतदान नहीं हुआ. मतदान कर्मी उनकी प्रतीक्षा कर रहे हैं. वहीं, गुमला के घाघरा में भी वोट बहिष्कार किया गया, लेकिन अब मतदान शुरू हो गया है.

    पलामू के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में वोटर्स की कतार

    पलामू के अति प्रभावित क्षेत्र खैरदोहर पंचयात में मतदाताओं की सुबह से लंबी कतार लगी है. ये पंचायत नौडीहा बाजार प्रखंड में स्थित है. लोग बगैर जलपान किये ही पंक्ति में लगे हैं.

    सिमडेगा में ईवीएम मशीन खराब, आधे घंटे बाद मतदान शुरू

    कोलेबिरा से कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोंगाड़ी ने सिमडेगा के खूंटी टोली मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. वहीं, कोडरमा से निर्दलीय प्रत्याशी शालीनी गुप्ता ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस दौरान सिमडेगा के जलडेगा में बूथ नंबर 115 में ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण मतदान आधे घंटे के बाद शुरू हो सका.

    पूर्वी सिंहभूम के जुगसलाई में झामुमो व आजसू कार्यकर्ता आपस में भिड़े

    पूर्वी सिंहभूम के जुगसलाई विधानसभा सीट पर सुबह 7 बजे ही मतदान शुरू हो गया है. वोट डालने की प्रक्रिया शुरू होने पहले ही कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगनी शुरू हो गयी. सुबह 9 बजे तक इस सीट पर 9.33% मतदान हो चुका है. जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के वर्मा माइंस स्थित मतदान केंद्र केरला पब्लिक स्कूल में आजसू और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता आपस में ही उलझ गये. हालांकि पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया. आजसू कार्यकर्ताओं का कहना है कि झामुमो के लोग पोलिंग बूथ पर बार-बार जा रहे हैं. इस आरोप पर झामुमो नेता बादल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को नाश्ता पानी देने के लिए गए थे.

    Also Read: विधानसभा चुनाव 2024 : सुबह 9 बजे तक तमाड़ में सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत और रांची में सबसे कम

    13 नवंबर Bishrampur assembly booth number Congress candidate Election EVM machine Garhwa Independent Candidate Jharkhand Assembly Khairdohar Panchayat Majhiaon Nagar Panchayat Naxal affected area November 13 palamu Polling Personnel Polling Station queue refreshment Simdega technical fault vote boycott Voter Voting आजसू आजसू कार्यकर्ता ईवीएम मशीन कतार कांग्रेस प्रत्याशी कार्यकर्ताओं का विवाद केरला पब्लिक स्कूल खैरदोहर पंचायत गढ़वा चुनाव चुनाव 2024 चुनावी हिंसा जलपान जुगसलाई विधानसभा झामुमो झामुमो नेता बादल झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड विधानसभा तकनीकी खराबी नक्सल प्रभावित क्षेत्र निर्दलीय प्रत्याशी पलामू पुलिस हस्तक्षेप पूर्वी सिंहभूम पोलिंग बूथ बूथ संख्या मझिआंव नगर पंचायत मतदाता मतदान कर्मी मतदान केंद्र मतदान प्रक्रिया मतदान प्रतिशत मतदान में विवाद वर्मा माइंस विश्रामपुर विधानसभा वोट बहिष्कार वोटिंग सिमडेगा सुरक्षा व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविधानसभा चुनाव 2024 : सुबह 9 बजे तक तमाड़ में सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत और रांची में सबसे कम
    Next Article Vote Day : ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने जमशेदपुर व राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने रांची में किया मतदान

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.