बेगूसराय : बलिया व साहेबपुरकमाल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह बिहार सरकार के पूर्व नगर विकास मंत्री श्रीनारायण यादव का बीमारी के कारण सोमवार की रात पटना में निधन हो गया. उनका पार्थिव शरीर बुधवार को बेगूसराय पहुंचेगा.
तेजस्वी यादव ने बताया कर्मठ व उत्कृष्ट राजनेता
उनके निधन पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष राजद के तेजस्वी यादव ने गहरा शोक जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर दुख जताया है. तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर दुख जताते हुए नारायण यादव को कर्मठ, कुशल एक उत्कृष्ट राजनेता बताया है.
https://x.com/yadavtejashwi/status/1856171796107604116
श्रीनारायण यादव का राजनीतिक करियर
श्रीनारायण यादव 1980 में पहली बार बलिया विधान सभा क्षेत्र से विधायक बने. उसके बाद 1990 से 2005 तक विधायक के साथ बिहार सरकार में नगर विकास मंत्री बने. दो बार चुनाव हारने के बाद 2014 में हुए उपचुनाव में साहेबपुरकमाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने, जो 2020 तक रहे. उसके बाद वर्तमान में उनके पुत्र सतानंद सम्बुद्ध उर्फ ललन यादव विधायक हैं.
Also Read: कासगंज में भीषण हादसा, एक बच्ची समेत 4 महिलाओं की मौत, दर्जनभर लोग मिट्टी में दबे





