Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 7:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखण्ड : बच्चों के पास ऑनलाइन पढ़ने की सुविधा नहीं, शिक्षक ने छात्रों को पढ़ाने के लिए निकाली ये तरकीब
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखण्ड : बच्चों के पास ऑनलाइन पढ़ने की सुविधा नहीं, शिक्षक ने छात्रों को पढ़ाने के लिए निकाली ये तरकीब

    Team JoharBy Team JoharJune 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने लॉकडाउन लागू किया हुआ है। इस कारण सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखा गया है। वहीं, इस दौरान ज्यादातर बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। लेकिन, ऐसे हजारों बच्चों भी हैं, जो इंटरनेट और फोन जैसी सुविधाओं से वंचित हैं। 

    वहीं, ऐसे बच्चों को पढ़ाने के लिए झारखंड के हुसैनाबाद प्रखंड के एक अध्यापक ने एक अनोखी पहल की है। हुसैनाबाद प्रखंड के नावाडीह के सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह ने एक अनोखी पहल करते हुए इंटरनेट की सुविधा से वंचित बच्चों को गांव में ही पढ़ाने की योजना बनाई। 
    कुमार ने बच्चों को पढ़ाने के लिए एक बगीचे को चुना, क्योंकि ज्यादा जगह होने से यहां सामाजिक दूरी के नियमों का आसानी से पालन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली बातचीत में बच्चों की पढ़ाई को लेकर चर्चा होती थी। बैठक में बच्चों को पढ़ाने के लिए अलग-अलग तरीके खोजने की बात होती थी। 

    कुमार ने बताया कि वहीं से यह विचार मेरे मन में आया और इस तरह मैंने हर रोज 20-20 बच्चों को दो-दो घंटे पढ़ाना शुरू किया। इसमें उनकी मदद एक अन्य शिक्षक भी कर रहे हैं। सहयोगी शिक्षक राम प्रसाद प्रजापति ने बताया कि कक्षाओं के हिसाब से समूह बनाकर इन बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। 

    प्रजापति ने बताया कि हर समूह के बच्चे को अलग-अलग दिन पढ़ाया जाता है, जिससे सभी बच्चों को बराबर पढ़ने का अवसर मिलें। 

    वहीं, बताया गया कि स्कूल में 223 बच्चों में से केवल 10 बच्चे ही ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर पा रहे हैं। बगीचे में सुबह आठ बजे से 10 बजे तक कक्षाओं का आयोजन किया जाता है। यहां सामाजिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन किया जाता है। सभी बच्चों को साबुन से हाथ धुलवाने के बाद प्रार्थना कराई जाती है। फिर पढ़ाई की शुरुआत की जाती है।

    #Jharkhand News #Online news coronavirus in jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत के पांच सबसे सफल टेस्ट कप्तान, जानें कौन है ये…
    Next Article दारोगा-एएसआई समेत 9 जवान बर्खास्त, जांच में पुष्टि के बाद एसएसपी ने दिया आदेश

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025
    झारखंड

    बाबा बैद्यनाथधाम में मनोज तिवारी ने की पूजा-अर्चना, कांवर यात्रा पूरी कर चढ़ाया गंगाजल

    August 3, 2025
    जमशेदपुर

    मेटल ट्रेडिंग में ऊंचे रिटर्न का प्रलोभन देकर 2.98 करोड़ की ठगी, सीआईडी ने जमशेदपुर से आरोपी को दबोचा

    August 3, 2025
    Latest Posts

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग

    August 3, 2025

    7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    August 3, 2025

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 3, 2025

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025

    भारत में पहला 5G कैप्टिव नेटवर्क : BSNL और NRL ने मिलाया हाथ

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.