Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 2:30 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चुनाव प्रचार में भोंपू का उपयोग सोमवार शाम से होगा बंद: के रवि कुमार
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव प्रचार में भोंपू का उपयोग सोमवार शाम से होगा बंद: के रवि कुमार

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariNovember 10, 2024Updated:November 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि आगामी चुनावों के पहले चरण के प्रचार कार्य की समाप्ति सोमवार शाम तक हो जाएगी. जहां मतदान शाम पांच बजे तक होगा, वहां चुनाव प्रचार शाम पांच बजे और जहां शाम चार बजे तक मतदान है, वहां प्रचार 48 घंटे पहले यानी सोमवार को चार बजे समाप्त हो जाएगा.

    इसके साथ ही, प्रचार समाप्त होने के बाद उन स्थानों पर उपस्थित बाहरी राजनीतिक व्यक्तियों को वहां से हटने के निर्देश दिए गए हैं. कुमार ने बताया कि सोमवार को पांच जिलों पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और गढ़वा में हेलीड्रापिंग के जरिए 225 मतदान बूथों पर चुनाव कर्मियों को भेजा जाएगा. इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर प्रत्याशियों द्वारा लगाए जाने वाले कैंप के लिए पूर्व अनुमति आवश्यक होगी और यह कैंप 200 मीटर के दायरे में नहीं होना चाहिए.

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान को लेकर मतदाताओं से अपील की कि वे मतदान के लिए अपनी मतदाता पर्ची जरूर लेकर जाएं. यदि किसी को मतदाता पर्ची नहीं मिली है, तो वे बीएओ या वालेंटियर से संपर्क कर टोकन प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा, वोटर आइडी कार्ड न होने पर अन्य मान्य पहचान पत्रों के आधार पर मतदान किया जा सकता है.

    आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले 53

    आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में अब तक 53 केस दर्ज हो चुके हैं, जिनमें से 28 केस गढ़वा जिले से हैं. इसके साथ ही, चुनाव आयोग ने अब तक 176.15 करोड़ रुपये की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की है.

     

    225 बूथ के रवि कुमार कैंप चुनाव प्रचार प्रथम चरण बाहरी राजनीतिक व्यक्तियों बीएओ मतदाता पर्ची मतदान रांची वालेंटियर समाप्ति हेलीड्रापिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुकेश शुक्ला का गांव-गांव पैदल दौरा, लोगों से समर्थन मांगा
    Next Article बांग्लादेशी घुसपैठ से झारखंड सरकार को क्या लाभ, हेमंत सोरेन जवाब दें: डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.