Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पोल डे डाटा मैनेजमेंट सिस्टम एप के जरिए मतदान केंद्रों पर रहेगी नजर : डीसी
    झारखंड

    पोल डे डाटा मैनेजमेंट सिस्टम एप के जरिए मतदान केंद्रों पर रहेगी नजर : डीसी

    Team JoharBy Team JoharNovember 10, 2024Updated:November 10, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को आर मित्रा स्कूल परिसर में पीठासीन अधिकारियों को पोल डे मैनेजमेंट सिस्टम एप से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर द्वारा प्रशिक्षण के दौरान सभी पीठासीन पदाधिकारियों को जानकारी दिया कि पोल डे मैनेजमेंट सिस्टम एप्प मोबाइल आधारित एप है, जिसके माध्यम से पीठासीन अधिकारी व बीएलओ मतदान के दिन मतदान केंद्र की सारी अद्यतन स्थिति की जानकारी दे सकेंगे. मतदान के दिन पोलिंग पार्टी के पहुंचने, मॉक पोल जानकारी, मतदान शुरू होने की सूचना, प्रत्येक घंटे महिला-पुरुष द्वारा मतदान किए जाने की सूचना, मतदान की समाप्ति, पोलिंग पार्टी की वापसी, ईभीएम स्ट्रांग रूम में जमा करने आदि की जानकारी इस एप के माध्यम से दी जाएगी. इसी को लेकर आर मित्रा स्कूल में ड्राई रन चलाया गया, जहां पीठासीन अधिकारियों को उपरोक्त बातों की जानकारी दी गई. डीसी ने कहा कि जिला स्तर पर बने कंट्रोल रूम के द्वारा सभी मतदान केंद्रों की निगरानी की जाएगी. साथ ही किसी भी केंद्र पर एप से संबंधित समस्या आने पर तुरंत उसका उचित समाधान जिला स्तर के टीम के द्वारा किया जाएगा. ज्ञात हो कि मुख्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा एप को डेवलप किया गया है, जिसके पश्चात भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इसे एप्रूव्ड किया गया हैं. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी अभय परासर आदि उपस्थित थे.

    अभय परासर ईभीएम उपस्थित थे. एनडीसी रांची केवल कृष्ण अग्रवाल पदाधिकारी पीठासीन प्रत्येक घंटे प्रशिक्षण मतदान मोबाइल विधानसभा चुनाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री के आगमन पर सांसद आवास में झारखंड प्रभारी ने की बैठक, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी
    Next Article राजधानी का यह इलाका नो फ्लाइंग जोन घोषित, SDM ने निकाला आदेश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    August 14, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: खनिज विधेयक के विरोध में चतरा में JMM की अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी, उत्खनन-ट्रांसपोर्ट बंद

    August 14, 2026
    Latest Posts

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.