Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»प्रधानमंत्री के आगमन पर सांसद आवास में झारखंड प्रभारी ने की बैठक, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी
    झारखंड

    प्रधानमंत्री के आगमन पर सांसद आवास में झारखंड प्रभारी ने की बैठक, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

    Team JoharBy Team JoharNovember 10, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 नवंबर को संतालपरगना के दौरे पर आ रहे हैं. विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण में 38 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर संतालपरगना प्रमंडल सहित आसपास के वोटरों को साधने के लिए प्रधानमंत्री दो जगहों पर जनसभा को संबोधित करेंगे. पहली जनसभा देवघर जिले के सारठ व करौं प्रखंड की सीमा पर होगी, जहां से पीएम देवघर सहित दुमका और जामताड़ा जिलांतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे. पीएम की दूसरी जनसभा गोड्डा जिले गोड्डा व पोड़ैयाहाट प्रखंड की सीमा पर होगी. जहां से पीएम गोड्डा और साहिबगंज जिलांतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे. उक्त आशय की जानकारी भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने शनिवार देर शाम अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में दी. पीएम कार्यक्रम को लेकर सांसद आवास पर पार्टी प्रत्याशी और पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें झारखंड भाजपा के संगठन प्रभारी सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी मौजूद थे. बैठक में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर की जाने वाली तैयारियों पर विस्तृत चर्चा के साथ जवाबदेही भी सौंपी गई. डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन की सूचना के साथ ही पूरे क्षेत्र में राजनीतिक समीकरण बदलने लगा है. पीएम की जनसभाओं के बाद माहौल पूरी तरह बदला नजर आएगा. उन्होंने दावा किया कि संतालपरगना में गत चुनाव में गड़बड़ी दिखी थी, उसके उलट इस चुनाव में गुणत्मक परिवर्तन नजर आने वाला है. संतालपरगना के साथ कोल्हान में होने वाले परिवर्तन के कारण ही भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है.

    आगमन को लेकर गोड्डा जनसभा झारखंड परिवर्तन प्रखंड प्रधानमंत्री प्रेसवार्ता भाजपा संतालपरगना सांसद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीसी-एसपी ने किया अमड़ापाड़ा चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण
    Next Article पोल डे डाटा मैनेजमेंट सिस्टम एप के जरिए मतदान केंद्रों पर रहेगी नजर : डीसी

    Related Posts

    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026
    झारखंड

    एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में लिटफेस्ट 3.0 का आगाज, साहित्य और कला के रंग में रंगे युवा

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगा होमगार्ड एसोसिएशन, हाईकोर्ट में याचिका की तैयारी

    October 26, 2026
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026

    एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में लिटफेस्ट 3.0 का आगाज, साहित्य और कला के रंग में रंगे युवा

    October 26, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.