Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पटना के पत्रकार नगर थाना में लगी भीषण आग, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी थे मौजूद
    बिहार

    पटना के पत्रकार नगर थाना में लगी भीषण आग, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी थे मौजूद

    Team JoharBy Team JoharNovember 6, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना: राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ी अगलगी की घटना सामने आई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. पत्रकार नगर थाना के एक बिल्डिंग में आग लगने से वहां रहने वाले पुलिसकर्मी फंस गए थे. आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच बड़ी गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया. दमकल की हाइड्रोलिक गाड़ी की मदद से ऊपरी मंजिल पर फंसे तीन पुलिसकर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. आग इतनी तेज़ी से फैल गई कि बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में फंसे अधिकांश पुलिसकर्मी नीचे आ गए, लेकिन तीन पुलिसकर्मी ऊपरी मंजिल पर फंसे रह गए. इन पुलिसकर्मियों को दमकल विभाग के कर्मचारियों ने हाइड्रोलिक क्रेन के माध्यम से बाहर निकाला.

    इतने पुलिसकर्मी मौजूद थे

    सूत्रों के मुताबिक, आग लगने के समय बिल्डिंग में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौजूद थे. आग इतनी भयंकर थी कि इसमें पांच पुलिसकर्मी फंसे हुए थे. इनमें से चार को फायर ब्रिगेड की क्रेन की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाला गया. एक पुलिसकर्मी जो छत पर फंसा था, उसे भी क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया.

    दमकल विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई. आग लगने के बाद पुलिसकर्मियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया.

     

    अगलगी आग आग पर काबू क्रेन घटना छत जनहानि थाना दमकल विभाग पटना पत्रकार नगर पुलिसकर्मियों का रेस्क्यू पुलिसकर्मी प्रशासन फायर ब्रिगेड बचाव कार्य रेस्क्यू शॉर्ट सर्किट सुरक्षा हाइड्रोलिक गाड़ी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर एक व्यक्ति की ली जान 
    Next Article BJP नेता सिमोन मालतो ने समर्थकों सहित JMM जॉइन किया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026

    बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लगाने से रोक

    July 25, 2026

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.