श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार को संडे मार्केट के पास आतंकवादियों ने ग्रेनेड हमला किया, जिसमें 12 से अधिक नागरिक घायल हो गए. घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह हमला टीआरसी के निकट हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. विस्फोट के बाद दुकानदारों को सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागना पड़ा. बता दें कि एक दिन पहले, शनिवार को श्रीनगर के खानयार इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया था. अधिकारियों ने बताया कि घायलों को निकालने और आतंकियों की तलाशी के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों को मौके पर भेजा गया है.

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleपतरातू में अवैध हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More




