Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 8:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने आये 3 उग्रवादी चढ़े पुलिस के हत्थे, अत्याधुनिक हथियार व गोली जब्त
    क्राइम

    विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने आये 3 उग्रवादी चढ़े पुलिस के हत्थे, अत्याधुनिक हथियार व गोली जब्त

    SinghBy SinghOctober 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता हाथ लगी है. पुलिस टीम ने उग्रवादियों को कारिमाटी जंगल के पास से पकड़ा है. उक्त जानकारी पलामू एसपी रेशमा रमन ने प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पुलिस ने अत्याधुनिक हथियार व गोली जब्त किया है. गिरफ्तार सभी उग्रवादी विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने और लेवी के उद्देश्य से पहुंचे थे. इनलोगों के पास से पुलिस टीम ने अत्याधुनिक हथियार व गोली जब्त किया है. गिरफ्तार उग्रवादियों में श्रवण उरांव उर्फ हेमंत उर्फ अभय कुमार, प्रेम गंझू उर्फ सागर उर्फ दशरथ गंझू और शतु कुमार उर्फ शैलेन्द्र जी शामिल है. तीनों ने टीएसपीसी के आक्रमण गंझू दस्ते के सक्रिय सदस्य होने की बात पुलिस के समक्ष स्वीकार की है.

    पांकी और मनातू थाना के नेतृत्व में चलाया गया विशेष छापामारी अभियान

    एसपी ने कहा कि चार सदस्यों के आने की सूचना पर पांकी और मनातू थाना के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. जानकारी मिली थी कि ये उग्रवादी कारीमाटी जंगल के आसपास अवैध हथियारों के साथ मौजूद हैं और आगामी विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने, ठेकेदारों से लेवी वसूलने तथा संगठन का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं. सूचना के आधार पर एक ऑपरेशन प्लान बनाते हुए पांकी और मनातू थाना के पुलिस अधिकारियों की एक संयुक्त टीम गठित की और उन्हें कारीमाटी जंगल में घेराबंदी करने के निर्देश दिए. इस दौरान पुलिस दल ने जंगल में सखुआ के पेड़ के नीचे तीन संदिग्धों को देखा जो आपस में बातचीत कर रहे थे. पुलिस टीम के नजदीक आते ही वे भागने लगे, लेकिन पुलिस बल की सूझबूझ और तेजी के कारण तीनों को पकड़ लिया गया.

    इन-इन उग्रवादियों को पलामू पुलिस ने पकड़ा सूझबूझ से

    1. श्रवण उराँव उर्फ हेमंत उर्फ अभय कुमार, उम्र: 26 वर्ष, पता: ग्राम कठौतिया, इस्लाम नगर, थाना सदर, जिला चतरा, झारखंड
    2. प्रेम गंझू उर्फ सागर उर्फ दशरथ गंझू, उम्र: 24 वर्ष, पता: ग्राम मासियातु ढिपका टोली, पोस्ट होलंग, थाना बालूमाथ, जिला लातेहार, झारखंड।
    3. शतु कुमार उर्फ शैलेन्द्र जी, पिता: भवानी गंझू, पता: ग्राम बलही, थाना कुन्दा, जिला चतरा, झारखंड

    इन सामानों को पुलिस ने किया है जब्त

    1. एक AK-47 राइफल, एक खोखा और 7.62 मिमी की 79 जीवित गोलियां।
    2. एक देशी कट्टा।
    3. एक देशी पिस्टल और 7.65 मिमी की चार जीवित गोलियां।
    4. दो टच स्क्रीन मोबाइल फोन।
    5. टीएसपीसी संगठन के दो नक्सली पर्चे।

    गिरफ्तार उग्रवादियों का पूर्व से रहा है आपराधिक इतिहास

    प्रेम गंझू उर्फ सागर जी

    1. हेरहंज थाना कांड संख्या- 24/2024
    2. बालुमाथ थाना कांड संख्या- 96/2021
    3. हेरहज थाना कांड संख्या- 17/2021
    4. लातेहार थाना कांड संख्या- 04/2021
    5. बालूमाथ थाना कांड संख्या- 105/2021
    6. बालुमाथ थाना कांड संख्या- 36/2021

    संतु उर्फ शैलेन्द्र जी

    1. चतरा सदर थाना कांड संख्या-74/2024
    2. वशिष्ट नगर थाना जिला चतरा कांड संख्या- 22/2024
    3. लावालौंग थाना कांड संख्या- 11/2020
    4. कुन्दा थाना कांड संख्या-27/2024
    5. छतरपुर थाना कांड संख्या- 194/2024

    हेमन्त उर्फ श्रवण उरांव उर्फ अभय जी

    1. मनिका थाना कांड संख्या- 90/2021
    2. हेरहंज थाना कांड संख्या- 24/2024
    Arrest Assembly Election assembly elections crime jharkhand Jharkhand Assembly Election Jharkhand Assembly Election 2024 Jharkhand Assembly Election Announcement Jharkhand Assembly Election Latest News Jharkhand Assembly Election Live Jharkhand Assembly Election News Jharkhand Assembly Election Today News Jharkhand Assembly Election Update Jharkhand Election Jharkhand Election 2024 Jharkhand Latest News Jharkhand news Jharkhand Today News Jharkhand Update News Johar Live Karimati forest levy Media militants Naxalites palamu police Prem Ganjhu press conference Raid Security Shatu Kumar Shravan Oraon special operation Today news  झारखंड विधानसभा चुनाव TSPC weapons अपराध उग्रवादी कारीमाटी जंगल गिरफ्तारी छापामारी जोहार लाइव झारखंड झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड चुनाव झारखंड चुनाव 2024 झारखंड टूडे न्यूज झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव अपडेट झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा झारखंड विधानसभा चुनाव खबर झारखंड विधानसभा चुनाव टूडे न्यूज झारखंड विधानसभा चुनाव लाइव झारखंड विधानसभा चुनाव लेटेस्ट न्यूज टीएसपीसी टूडे न्यूज नक्सली पलामू पुलिस प्रेम गंझू प्रेसवार्ता मीडिया लेवी विधानसभा चुनाव विशेष अभियान शतु कुमार श्रवण उराँव सुरक्षा हथियार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझामुमो नेता व पूर्व स्पीकर के सुरक्षाकर्मी हटाए गए, भाजपा के रणधीर सिंह ने कहा-शशांक भोक्ता की जान को है खतरा
    Next Article निर्दलीय प्रत्याशी संदीप वर्मा ने वापस लिया नामांकन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    झारखंड

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025
    Latest Posts

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025

    रेस्टोरेंट में रेड, तीन किलो नकली पनीर बरामद, 10 हजार जुर्माना

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.