Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 3:39 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मेनका सरदार ने वापस लिया अपना इस्तीफा, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को टिकट दिए जानें से थी नाराज
    झारखंड

    मेनका सरदार ने वापस लिया अपना इस्तीफा, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को टिकट दिए जानें से थी नाराज

    Team JoharBy Team JoharOctober 21, 2024Updated:October 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पोटका: मेनका सरदार ने वापस लिया अपना इस्तीफा, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को टिकट दिए जानें से थी नाराज
    पोटका: मेनका सरदार ने वापस लिया अपना इस्तीफा, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को टिकट दिए जानें से थी नाराज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पोटका: पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी को झारखंड विधानसभा चुनाव में पोटका से प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा देने वाली पोटका की पूर्व बीजेपी विधायक मेनका सरदार ने अपना इस्तिफा वापस ले लिया है। बता दें जब से बीजेपी के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी हुई है तब से पार्टी में भगदड़ मची हुई है। आज ही सत्यानंद झा बाटुल ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है। वहीं मेनका सरदार ने भी बीते दिनों बीजेपी के सभी पदों से अपना त्यागपत्र दे दिया था। वहीं सूत्रों के हवाले से खबर है कि मेनका ने अपना त्यागपत्र वापस ले लिया है। बताया जा रहा कि मेनका के इस्तीफे के बाद उन्हें बीजेपी नेताओं के द्वारा मनाने की कवायद जारी रही। इसी क्रम में उनसे मिलने दोपहर करीब एक बजे रांची से राज्यसभा सांसद सह प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू पोटका पहुंचे। दोनों के बीच उनके आवास पर काफी देर तक बातचीत का दौर चला। इस बैठक में मीडिया को दूर रखा गया। आदित्य साहू से मेनका की इस बैठक और बातचीत को बेहद गुप्त रखा गया। बता दें इस दौरान मीडिया के अंदर जाने पर पूरी तरह रोक थी। राज्यसभा सासंद से बातचीत के बाद मेनका ने बीजेपी से अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। मालूम हो कि पोटका से बीजेपी के नेता और पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को टिकट दिया गया है। बता दें मीरा मुंडा ने मेनका सरदार से मिलकर जीत का आशीर्वाद भी मांगा था।

    Arjun munda Bjp Jharkhand Assembly Election Meera Munda menka sardar potaka
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमांडू विधानसभा में नामांकन के लिए 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक, 200 मीटर पर निषेधाज्ञा लागू
    Next Article धनबाद एसएसपी ने स्टेटिक सर्विलांस टीम की समीक्षा की, पदाधिकारी को दिए दिशा-निर्देश

    Related Posts

    झारखंड

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025
    Latest Posts

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.