Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 11:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए राजनीतिक दलों के साथ बैठक, डीसी ने दिए सख्त निर्देश
    झारखंड

    आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए राजनीतिक दलों के साथ बैठक, डीसी ने दिए सख्त निर्देश

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariOctober 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: जिले में आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त विशाल सागर ने समाहरणालय में राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष और प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. इसमें डीसी ने आदर्श आचार संहिता के बारे में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी. संपत्ति विरुपण अधिनियम के अनुपालन के क्रम में सभी प्रकास के सरकारी भवनों से 24 घंटे के भीतर राजनीतिक दलों के पोस्टर, बैनर हटा लें. वहीं निजी संपत्ति और भवनों से भी राजनीतिक दलों के बैनर, पोस्टर, होर्डिंग हटाए जाएंगे. डीसी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण अब कोई भी राजनीतिक दल किसी निजी भवन या भूमि पर पार्टी का झंडा, बैनर या सूचना बिना अनुमति के नहीं चिपका सकते हैं. सरकारी भवन, गेस्ट हाउस, सदन में भी चुनाव के दौरान किसी तरह की राजनीतिक गतिविधियों पर रोक होगी. वाहन, प्रचार प्रसार, जुलूस, सभा आदि के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी. साथ ही चुनाव के दौरान स्टार प्रचारक, राजनीतिक दलों के चुनाव खर्च की ऑडिट रिपोर्ट निर्धारित समय पर मिलान करने जैसे विभिन्न मुद्दों से जुड़ी जानकारी सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई. उम्मीद्वारों के चुनाव खर्च पर कड़ी नजर रखने के लिए आय-व्यय कोषांग का गठन किया गया है. जो प्रत्याशियों के रैली, रोड-शो, चुनाव प्रचार से संबंधित खर्च का लेखा-जोखा जिला में निर्धारित दर से उम्मीद्वार के खर्च का मिलान कर बनाया जाएगा. इसके अलावा प्रत्याशी को किसी भी रोड-शो, चुनाव प्रचार से संबंधित अनुमति एआरओ से लेनी होगी.

    बैठक के दौरान डीसी ने कहा कि हम सभी का यह सामूहिक प्रयास होना चाहिए कि मतदान के प्रति मतदाता को जागरूक करने के साथ-साथ मतदाता निष्पक्ष, स्वतंत्र और निर्भयता से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके. राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सुविधा पोर्टल के उपयोग व संचालन से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही पीपीटी के माध्यम से सभी को सुविधा पोर्टल का उपयोग कर किस तरह अनुमति से जुड़े दस्तावेजों को अपलोड करने एवं चुनाव के दौरान विभिन्न तरह की अनुमति प्राप्त करने के लिए सुविधा पोर्टल की प्रणाली से अवगत कराया गया. चुनावी कार्यों के लिए सुविधा पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की गई. बैठक में डीसी नवीन कुमार, एसडीअ रवि कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रेश रजक, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी अभय परासर, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित कोषांग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे.

    अनुमति आदर्श आचार संहिता खर्च की निगरानी चुनाव जिला निर्वाचन पदाधिकारी देवघर प्रचार सामग्री बैठक मतदाता जागरूकता राजनीतिक दल सुविधा पोर्टल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहिंसक हुआ रास्ता विवाद, रिटायर्ड जीएम की पीट-पीटकर हत्या
    Next Article हेमा मालिनी और ईशा देओल पहुंचीं रांची, एक्ट्रेस की एक झलक पाने को उमड़ी भीड़

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.