Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद नगर निगम बेपरवाह, टैक्स भरने के बाद भी नहीं मिला कनेक्शन, भीषण गर्मी में नागरिक पानी के लिए भटक रहे
    झारखंड

    धनबाद नगर निगम बेपरवाह, टैक्स भरने के बाद भी नहीं मिला कनेक्शन, भीषण गर्मी में नागरिक पानी के लिए भटक रहे

    Team JoharBy Team JoharMay 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    धनबाद। भीषण गर्मी पड़ते ही धनबाद नगर-निगम की व्यवस्था टांय-टांय फिस हो गई है। लोगों को निगम की ओर से दी जाने वाली सुविधाएं न के बराबर मिल रही है। ऐसे में लोग पानी की समस्या से काफी परेशान हो रहे हैं। नगर निगम प्रशासन लोगों की उम्मीद पर खरा नहीं उतर रहा है।

    नागरिकों की समस्याएं का समाधान समय पर नहीं हो रहा है। बड़ी ही उम्मीद के साथ सैकड़ों लोगों ने निगम का होल्डिंग नंबर लेने के साथ टैक्स जमा किया और पानी का कनेक्शन लिया कि उन्हें निगम द्वारा दी जानी वाली सुविधा मिल सकेगी, लेकिन 6 माह बीत जाने के बाद भी अब तक लोगों को पानी का कनेक्शन नही मिल सका है।

    निगम द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में करीब 500 लोगों ने वाटर कनेक्शन लिया था। निगम द्वारा लगाए गए कैंप में लोगों ने आवेदन और शुल्क भी जमा कराया था, लेकिन 6 माह बीत जाने के बाद भी अब तक लोगों को पानी नहीं मिल पाया है। नए कनेक्शन देना निगम का कार्य है, जबकि घरों में पानी सप्लाई करने का काम पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का है।

    बता दें कि नगर निगम के कतरास और छाताटांड के अंचल के लोगों द्वारा पीने के पानी के पानी का कनेक्शन लेने के साथ ही होल्डिंग टैक्स जमा कराया गया था। क्षेत्र में जेएनएनयूआरएम की शहरी जलापूर्ति योजना के तहत जलमीनार का निर्माण किया जा चुका है। हर कस्बों तक पानी पहुंचाने के लिए पाइप भी बिछाया गया है, लेकिन अब तक घरों में पानी का कनेक्शन नहीं हो पाया।

    इस पूरे मामले पर नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप का कहना है कि लॉकडाउन के कारण यह समस्या खड़ी हुई है। जल्द ही इस समस्या का निदान किया जाएगा.वहीं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र मिश्रा का कहना है कि लॉकडाउन के कारण ठेकेदारों के साथ बैठक नहीं हो सकी है. इसलिए परेशानी खड़ा हो रही है। लॉकडाउन समाप्त होते ही कनेक्शन देने के कार्य मे तेजी लाई जाएगी।

    #Jharkhand News Dhanbad nagar nigam Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअक्षय कुमार ने लॉकडाउन में शुरू की शूटिंग
    Next Article पलामू: हाइवा की ठोकर से 1 महिला की मौत, परिवार में मातम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.