Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»महापंचायत में शामिल होने से रोकने पर बवाल, भीड़ ने बैरिकेड पलटी, पुलिस ने फटकारी लाठी
    देश

    महापंचायत में शामिल होने से रोकने पर बवाल, भीड़ ने बैरिकेड पलटी, पुलिस ने फटकारी लाठी

    Team JoharBy Team JoharOctober 13, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गाजियाबाद: डासना मंदिर परिसर में पैगंबर मोहम्मद साहब पर टिप्पणी को लेकर विवाद के बाद रविवार को होने वाली महापंचायत के लिए लोगों की भीड़ सुबह से ही जुटने लगी. हालांकि, पुलिस ने लोगों को मंदिर के अंदर जाने से पहले ही रोक दिया, जिससे बड़ी संख्या में लोग वापस लौट गए. कुछ लोग महापंचायत में शामिल होने की जिद पर अड़े रहे, जिनको पुलिस ने हिरासत में ले लिया. स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे और जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी. स्थानीय लोगों को भी दुकानों और प्रतिष्ठानों में जाने के लिए पूछताछ के बाद अनुमति दी जा रही थी. उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों, उत्तराखंड, राजस्थान और दिल्ली से भी संत पंचायत में बड़ी संख्या में पहुंचे थे. एक दिन पहले ही 50 से अधिक संतों का जत्था मंदिर में पहुंच चुका था. संतों ने कहा कि यदि पुलिस लोगों को आने से रोक रही है, तो वहीं पर महापंचायत शुरू कर दी जाए. इस बीच, यति नरसिंहानंद की एक सप्ताह से कोई जानकारी नहीं है, जिसके बारे में समर्थकों का आरोप है कि उन्हें गायब किया गया है. पुलिस ने इन आरोपों को खारिज किया है. डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय किए गए हैं.

    लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी अपने समर्थकों के साथ महापंचायत में शामिल होने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया. विधायक ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया. उन्होंने वहीं पर महापंचायत करने की घोषणा की और पुलिस पर कई आरोप लगाए. जब 400 से अधिक लोग बैरिकेड को पलटने लगे, तो पुलिस और लोगों के बीच हाथापाई हुई. इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया और स्थिति को काबू में किया. इस घटनाक्रम से भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई और बड़ी संख्या में लोग वापस लौट गए. महापंचायत में आने वाले लोगों ने सड़क किनारे बेतरतीब वाहन खड़े कर दिए, जिससे एनएच पर जाम लग गया. पुलिस ने किसी तरह व्यवस्था को बनाए रखा.

    उत्तर प्रदेश उत्तराखंड एनएच जाम डासना मंदिर दिल्ली नंदकिशोर गुर्जर पुलिस पैगंबर मोहम्मद साहब बैरिकेडिंग भगदड़ महापंचायत यति नरसिंहानंद राजस्थान लाठीचार्ज लोनी विधायक विवाद समर्थक सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचेन्नई की कंपनी ने दिवाली पर कर्मियों को दिए शानदार गिफ्ट, 28 कारें और 29 बाइक, शादी के लिए एक लाख रुपए भी
    Next Article Women’s T20 World Cup 2024 : भारत की आज ऑस्ट्रेलिया से टक्कर, जीत ही दिलाएगी सेमीफाइनल में एंट्री

    Related Posts

    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    Latest Posts

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.