Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»बाबा सिद्दीकी की ह’त्या के मामले में बिश्नोई गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार, मुंबई में मचा हड़कंप
    क्राइम

    बाबा सिद्दीकी की ह’त्या के मामले में बिश्नोई गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार, मुंबई में मचा हड़कंप

    Team JoharBy Team JoharOctober 13, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई: पुलिस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में हरियाणा के करनैल सिंह और उत्तर प्रदेश के धर्मराज कश्यप नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन दोनों ने खुद को कुख्यात बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है.

    ऑटो रिक्शा से पहुंचे थे हत्यारे

    पुलिस जांच के अनुसार, दोनों आरोपी पिछले 25-30 दिनों से इलाके की रेकी कर रहे थे. घटना के दिन वे ऑटो रिक्शा से पहुंचे और सिद्दीकी पर हमला किया. पुलिस को संदेह है कि आरोपियों को किसी अंदरूनी व्यक्ति से जानकारी मिल रही थी, जो उन्हें घटनास्थल तक निर्देशित कर रहा था. फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और फरार तीसरे आरोपी की तलाश में तीन टीमें गठित की गई हैं.

    अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

    बिश्नोई गैंग के नाम पर सिद्दीकी की हत्या ने मायानगरी मुंबई में खलबली मचा दी है. इस गैंग ने पहले भी कई बार शहर में दहशत फैलाई है. अप्रैल 2024 में इसी गैंग ने अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की थी, जिसकी जिम्मेदारी अमेरिका में बैठे अनमोल बिश्नोई ने ली थी. इसके बाद से सलमान खान की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई थी.

    गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने पहले भी सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी, जब उन्होंने अभिनेता पर अपने इलाके में काले हिरण की हत्या का आरोप लगाया था. बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद, सलमान खान को घटना की जानकारी मिलते ही वे लीलावती अस्पताल पहुंचे. सिद्दीकी और खान के बीच गहरे संबंध थे, और सिद्दीकी ने एक समय सलमान और शाहरुख खान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी, जब दोनों के बीच मतभेद चल रहे थे. सिद्दीकी हर साल रमजान के दौरान आयोजित उनकी इफ्तार पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शरीक होते थे.

    अपराध करनैल सिंह गिरफ्तारी धर्मराज कश्यप बाबा सिद्दीकी बिश्नोई गैंग बॉलीवुड मुंबई पुलिस सलमान खान हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदशहरा मेला देखकर लौट रहे युवक को हाथियों ने कुचलकर मार डाला, तीन लोगों ने भागकर बचाई जान
    Next Article अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, ईरान के साथ कारोबार करने वाली 10 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, एक भारतीय कंपनी भी

    Related Posts

    क्राइम

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026
    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    Latest Posts

    सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

    August 3, 2026

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.