पटना: बिहार के रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र में देर रात अपराधियों ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य हरे लाल राय (52) की गोली मारकर हत्या कर दी.पुलिस सूत्रों के अनुसार, हरे लाल राय अपनी भाभी शांति कुंवर के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे. जब वे चांदी गांव के पास पहुंचे, तभी एक अन्य मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया. अपराधियों ने हरे लाल राय को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की पहचान की कोशिश की जा रही है.
पूर्व पंचायत समिति सदस्य हरे लाल राय की गोली मारकर ह’त्या

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

