Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 6:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जम्मू कश्मीर में आतंकियों की हिमाकत, सेना के जवान को अगवा कर गोलियों से किया छलनी, शव बरामद
    जोहार ब्रेकिंग

    जम्मू कश्मीर में आतंकियों की हिमाकत, सेना के जवान को अगवा कर गोलियों से किया छलनी, शव बरामद

    SinghBy SinghOctober 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अनंतनाग : जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने एक बार फिर से हिमाकत की है, जहां सेना के दो जवानों को आतंकवादियों ने अगवा कर लिया. हालांकि, एक जवान उनकी गिरफ्त से गंभीर चोट के बावजूद भागने में सफल रहा. वहीं, दूसरे जवान का शव अनंतनाग के जंगल से बरामद किया गया है. जवान की पहचान हिलाल अहमद के रूप में हुई है और शव पर कई गोलियों के निशान पाए गए हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, जवान के शरीर पर चाकू से कटने के कोई निशान नहीं हैं.

    दो जवानों को किया था अगवा, एक भागने में सफल

    इससे पहले, सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी थी कि अनंतनाग में आतंकियों ने एक जवान को अगवा किया था. यह जवान टेरिटोरियल आर्मी की 161 यूनिट का सदस्य था. प्रारंभ में दो जवानों के अपहरण की खबर थी, लेकिन एक जवान ने गंभीर चोटों के बावजूद भागने में सफलता प्राप्त की.

    क्या है मामला

    भारतीय सेना के चिनार कोर ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि खुफिया जानकारी के आधार पर 8 अक्टूबर को सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने कोरनाग में एक संयुक्त आतंकवाद रोधी ऑपरेशन शुरू किया था. इस ऑपरेशन के दौरान एक जवान लापता हो गया था. अधिकारी ने बताया कि घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. वहीं, लापता सैनिकों की तलाश के लिए इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया. यह घटना काउंटिंग के दिन हुई थी, और इससे पहले अगस्त में अनंतनाग में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए थे और तीन अन्य घायल हुए थे.

    Also Read: RBI MPC Meeting 2024 : आरबीआई ने 10वीं बार ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, जानें आपकी EMI पर क्या पड़ेगा प्रभाव

    161 Unit 161 यूनिट anantnag Anti-Terrorism Operation Army Jawan Bullet Marks encounter Hilal Ahmad intelligence jammu and kashmir kidnapping Kornag martyr search operation security forces Serious Injuries Territorial Army terrorist अनंतनाग अपहरण आतंकवाद रोधी ऑपरेशन आतंकवादी कोरनाग खुफिया जानकारी गंभीर चोटें गोलियों के निशान जम्मू-कश्मीर टेरिटोरियल आर्मी तलाशी अभियान मुठभेड़ शहीद सुरक्षा बल सेना जवान हिलाल अहमद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचंद्रबाबू नायडू ने अमित शाह के साथ की अहम वार्ता, जानें क्या है मांग
    Next Article JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के लिए झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल, CBI जांच की मांग

    Related Posts

    देश

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025
    खूंटी

    विकास के लिए समर्पित है मोदी सरकार : काशीनाथ महतो

    June 16, 2025
    गुमला

    धान व्यापारी लूटपाट मामले में दो को पुलिस ने दबोचा

    June 16, 2025
    Latest Posts

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    सार्वजनिक स्थान पर थूकने या सिगरेट पीने पर लगेगा हर्जाना, उड़न दस्ते से होगी सख्त कार्रवाई…

    June 16, 2025

    विकास के लिए समर्पित है मोदी सरकार : काशीनाथ महतो

    June 16, 2025

    धान व्यापारी लूटपाट मामले में दो को पुलिस ने दबोचा

    June 16, 2025

    बलिदान दिवस पर राज्य के नवनिर्माण की हुंकार भरेगी आजसू : प्रवीण प्रभाकर

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.