Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»डीएसपी को मिली उम्रकैद की सजा, 1998 में किया था फर्जी एनकाउंटर
    क्राइम

    डीएसपी को मिली उम्रकैद की सजा, 1998 में किया था फर्जी एनकाउंटर

    Team JoharBy Team JoharOctober 9, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bihar News : बिहार के पूर्णिया जिले में एक फर्जी एनकाउंटर मामले ने 26 साल बाद न्याय का रास्ता पाया है. पूर्व थाना प्रभारी मुखलाल पासवान को सीबीआई की विशेष अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. पासवान, जो हाल ही में डीएसपी के पद पर प्रमोट हुए थे, पर आरोप था कि उन्होंने 1998 में एक हत्या को एनकाउंटर के रूप में प्रस्तुत किया.

    पूर्व दारोगा को भी मिली सजा

    अदालत ने उन्हें भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 201, 193 और 182 के तहत दोषी करार दिया और तीन लाख एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. यदि जुर्माना नहीं भरा गया, तो उन्हें डेढ़ साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. इसी मामले में बिहारीगंज थाने के पूर्व दारोगा अरविंद कुमार झा को भी दोषी पाया गया और उन्हें पांच साल की सजा के साथ 50 हजार रुपये का जुर्माना किया गया. जुर्माना न अदा करने पर उन्हें छह महीने की अतिरिक्त सजा का सामना करना होगा.

    क्या है मामला

    सीबीआई के लोक अभियोजक अमरेश कुमार तिवारी के अनुसार, 1998 में एक अपराधी की तलाश के दौरान पुलिस ने बिहारीगंज थाने के फिद्दी की बस्ती में जगदीश झा के घर पर छापा मारा. इस दौरान संतोष कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या की गई, जिसे बाद में एनकाउंटर का रूप देने का प्रयास किया गया.

    सीबीआई ने 45 गवाहों के लिये बयान

    इस मामले की जांच शुरू में स्थानीय पुलिस ने की, फिर इसे सीआईडी को सौंपा गया, और अंत में सीबीआई ने इसका अनुसंधान किया. सीबीआई ने 45 गवाहों के बयान दर्ज किए, जिससे इस फर्जी एनकाउंटर का पर्दाफाश हुआ.

    Also Read: INDvsBAN 2nd T20 Match : दिल्ली में आज बांग्लादेश की फजीहत, सीरिज पर कब्जा कर लेगा भारत!, जानें क्या है स्ट्रेटजी

    1998 case 1998 मामला Arvind Kumar Jha CBI investigation court decision crime fake encounter Fine investigation process IPC judiciary Life imprisonment to DSP in Bihar local police Mukhlal Paswan murder police action policeman Purnia Witness अदालत का फैसला अपराध अरविंद कुमार झा गवाह जांच प्रक्रिया. जुर्माना न्यायपालिका पुलिस की कार्रवाई पुलिसकर्मी पूर्णिया फर्जी एनकाउंटर बिहार में डीएसपी को उम्रकैद मुखलाल पासवान सीबीआई जांच स्थानीय पुलिस हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleWomens T20 World Cup INDvsSl : न्यूजीलैंड की बड़ी हार से जगी उम्मीद, श्रीलंका के खिलाफ आज भारत को चाहिए बड़ी जीत, जानें क्या है सेमीफाइनल का गणित
    Next Article जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न, लेकिन एक जवान का अपहरण

    Related Posts

    क्राइम

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    क्राइम

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026
    Latest Posts

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.