Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 6:53 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»देश में नक्सली गतिविधियां अब अंतिम चरण में- डॉ. मोहन यादव
    देश

    देश में नक्सली गतिविधियां अब अंतिम चरण में- डॉ. मोहन यादव

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariOctober 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    GUWAHATI, OCT 7 (UNI):- Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma addressing after presenting appointment letters to new recruits at a function held at GMCH Auditorium on Monday. UNI PHOTO-120U
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ उनके पुनर्वास और विकास संबंधित कार्यक्रम लगातार चलाए जा रहे हैं, और देश भर में नक्सली गतिविधियां अब लगभग अंतिम चरणों में हैं. डॉ यादव ने कल नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की समीक्षा बैठक में सहभागिता की. इसके बाद उन्होंने अपने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री श्री शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद निरोधक नीतियां बनाई जा रही हैं. देश भर के अलग-अलग राज्यों से नक्सलवाद का खात्मा हो रहा है, ये नक्सलवाद अब समूचे देश में अंतिम चरणों में पहुंच चुका है. गृह मंत्री श्री शाह ने भी कहा है कि हर तरफ कानून का राज स्थापित करना है. मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के संदर्भ में कहा कि राज्य में पिछले दो साल में नक्सलियों के खिलाफ जितनी कार्रवाई हुई है, उतनी पिछले 30 साल में नहीं हुई. भारत सरकार ने भी इस बात को माना है. नक्सलवाद का पूरा तरह खात्मा होना चाहिए. इसके साथ ही विकास के आयाम भी स्थापित किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर कोई नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में आने का इच्छुक है तो इस संबंध में भी बैठक में चर्चा हुई है.
    सीमावर्ती प्रदेश छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के संबंध में डॉ यादव ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद फला-फूला. अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वहां इसका सफाया हो रहा है. पड़ोसी राज्य होने के नाते मध्यप्रदेश भी इस मुद्दे को लेकर सतर्क है.

    उग्रवाद कानून व्यवस्था गृह मंत्री छत्तीसगढ़ डॉ. मोहन यादव नक्सलवाद पुनर्वास मध्यप्रदेश विकास सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमॉर्निंग वॉक पर निकले युवक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
    Next Article दुर्गा पूजा मेला देखने गए 6 बच्चों की फूड प्वाइजनिंग से हालत गंभीर, रेफर

    Related Posts

    देश

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025
    गुमला

    धान व्यापारी लूटपाट मामले में दो को पुलिस ने दबोचा

    June 16, 2025
    ट्रेंडिंग

    साइप्रस ने PM मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा

    June 16, 2025
    Latest Posts

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    सार्वजनिक स्थान पर थूकने या सिगरेट पीने पर लगेगा हर्जाना, उड़न दस्ते से होगी सख्त कार्रवाई…

    June 16, 2025

    विकास के लिए समर्पित है मोदी सरकार : काशीनाथ महतो

    June 16, 2025

    धान व्यापारी लूटपाट मामले में दो को पुलिस ने दबोचा

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.