Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»बिहार में गरमाया चूहा विवाद, मांझी बोले-‘लालू जी के यहां कोई चूहा उछल रहा तो भेजें.. 2 मिनट में देख लेंगे…’
    देश

    बिहार में गरमाया चूहा विवाद, मांझी बोले-‘लालू जी के यहां कोई चूहा उछल रहा तो भेजें.. 2 मिनट में देख लेंगे…’

    Team JoharBy Team JoharOctober 5, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : बिहार की राजनीति में एक बार फिर ‘चूहा’ विवाद चर्चा का विषय बन गया है. इस बार तेजप्रताप यादव, लालू यादव के बड़े बेटे, ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे मंत्री संतोष सुमन के सरकारी आवास से चूहा निकलने का जिक्र किया. इस पर जीतन राम मांझी ने अपने ट्वीट के जरिए पलटवार किया है, जिसे तेजप्रताप की टिप्पणी से जोड़कर देखा जा रहा है.

    केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया में लिखा पोस्ट

    जीतन राम मांझी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हम मुसहर परिवार के लोग हैं और गर्व से कहते हैं कि हम चूहा पकड़ते भी हैं और उसे खाते भी हैं. हमारे झोपड़ियों और घरों में चूहा नहीं भटकता.” उन्होंने आगे लिखा, “यदि लालू जी के यहाँ कोई ‘चूहा’ ज्यादा उछल रहा है तो हमारे यहाँ भेज दें, हम ‘दो मिनट’ में उसे देख लेंगे.”

    https://x.com/jitanrmanjhi/status/1842433707828822359

    पोस्ट में “दो मिनट” को तेजप्रताप से जोड़ रहे लोग

    इस ट्वीट में ‘दो मिनट’ के संदर्भ को लोग तेजप्रताप यादव से जोड़कर देख रहे हैं, खासकर उनके हालिया इंटरव्यू के बाद जिसमें उन्होंने संतोष सुमन के सरकारी आवास में चूहों की उपस्थिति पर व्यंग्य किया था. तेजप्रताप ने कहा था कि संतोष सुमन के आवास में चूहों की भरपूर संख्या है, जो उनके कैंपस में आकर सब्जियां और फल खा जाते हैं. हालांकि, उन्होंने इस टिप्पणी को जाति से जोड़ने से इनकार किया और कहा कि मूषक गणेश जी के सवारी होते हैं. इस बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है, जिसके बारे में विभिन्न प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. बिहार की राजनीति में यह चूहा विवाद अब एक बार फिर गर्माने लगा है.

    Also Read: आदिवासी बहू-बेटियों को बचाना है, तो भाजपा की सरकार लाना है: चंपाई सोरेन

     

    Bihar Bihar Politics Comment Controversy Jitan ram Manjhi lalu yadav Politics rat controversy rat controversy in Bihar Santosh Suman social media statement Tej Pratap Yadav Tej Pratap Yadav vs Jitan Ram Manjhi चूहा विवाद जीतन राम मांझी टिप्पणी तेजप्रताप यादव तेजप्रताप यादव वर्सेस जीतनराम मांझी बयान बिहार बिहार में चूहा विवाद बिहार राजनीति राजनीति लालू यादव विवाद संतोष सुमन सोशल मीडिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपंचकर्म प्रशिक्षण सह सेवा केंद्र का हुआ उद्घाटन, उपायुक्त ने काटा फीता
    Next Article चूहे-बिल्ली की आवाज समझकर किया नजरअंदाज, चोरों ने उड़ा लिये नकदी समेत 4 लाख के जेवरात

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सपोज पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजली कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026
    क्राइम

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण : जेल भेजने से पूर्व JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यागते की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, खाली कराया जा रहा विधानसभा परिसर

    August 10, 2026
    देश

    JPSC प्रोटेस्ट: विद्यार्थियों पर बल प्रयोग गलत, राहुल गांधी बोले- बातचीत से निकलेगा समाधान

    August 10, 2026
    झारखंड

    CM आवास घेराव पर राधाकृष्ण किशोर ने BJP को घेरा, कहा- लोकतंत्र में ऐसी कोशिश मंजूर नहीं

    August 10, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सपोज पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजली कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026

    झारखंड: देर रात DC-SSP की संयुक्त प्रेसवार्ता, पुलिस ने बरता संयम, 14 पुलिसकर्मी हुए घायल

    August 11, 2026

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026

    JPSC प्रकरण : जेल भेजने से पूर्व JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यागते की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच

    August 10, 2026

    JPSC प्रोटेस्ट: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, खाली कराया जा रहा विधानसभा परिसर

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.