Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 May, 2026 ♦ 5:46 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झूठ की बुनियाद पर राज्य सरकार ने जनता को ठगने का काम किया : सुदेश महतो
    झारखंड

    झूठ की बुनियाद पर राज्य सरकार ने जनता को ठगने का काम किया : सुदेश महतो

    Team JoharBy Team JoharOctober 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: आजसू पार्टी की “झारखंड नव निर्माण यात्रा” का भव्य शुभारंभ गोमिया विधानसभा से किया गया. यह यात्रा गोमिया हाई स्कूल चौक से शुरू होकर सवांग वन बी बाजार तक पहुँची. जहाँ एक विशाल जनसभा में परिवर्तित हो गई. यात्रा में बड़ी संख्या में लोग ढोल-नगाड़ों की धुन और घोड़ नाच के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए. कार्यक्रम में आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो और गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो उपस्थित थे. जिन्होंने हजारों महिला-पुरुषों के साथ पदयात्रा की. जनसभा को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने वर्तमान राज्य सरकार पर कड़े प्रहार किए. उन्होंने कहा कि यह सरकार झूठ की बुनियाद पर राज्य के लोगों, खासकर युवाओं को ठगने का काम की है. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार केवल भ्रांति फैला कर नाटक कर रही है और लोगों को गुमराह कर रही है. महतो ने कहा कि सरकार ने विकास को कभी भी अपनी प्राथमिकता नहीं बनाया. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी पिछले कई वर्षों से इसी दिन पदयात्रा की शुरुआत करती आई है और इस बार गोमिया से यात्रा के अगले पड़ाव की शुरुआत की है. उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं की सक्रिय भागीदारी का स्वागत करते हुए उनके कदमताल की प्रशंसा की. गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने कहा कि वे गोमिया के विकास के प्रति हमेशा से गंभीर रहे हैं. उन्होंने गोमिया की पेयजल संकट को दूर करने के अपने प्रयासों का उल्लेख किया और बताया कि विधानसभा में गोमिया की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. उन्होंने जनता से भविष्य में भी इसी तरह का समर्थन देने की अपील की.  मुखिया सपना कुमारी, बलराम रजक, कृष्णा निषाद और राजेश विश्वकर्मा ने भी संबोधित किया. सभी ने अपने-अपने वक्तव्यों में पार्टी के उद्देश्यों और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और जनता से यात्रा को सफल बनाने की अपील की. 

    आजसू आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो जनसभा झारखंड सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअवैध शराब और जुए के खिलाफ छापामारी, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 3 October 2024: आज का दिन किन राशि के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

    Related Posts

    जामताड़ा

    जामताड़ा में बिरसा मुंडा प्रतिमा तोड़े जाने पर हंगामा, सीसीटीवी लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग

    May 9, 2026
    झारखंड

    एयरपोर्ट के पास अवैध बस्ती हटाने गई टीम पर हमला, दो होमगार्ड जवान घायल

    May 9, 2026
    झारखंड

    JPSC परीक्षा को लेकर राजधानी में सख्ती, 15 परीक्षा केंद्रों पर धारा 163 लागू

    May 9, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा में बिरसा मुंडा प्रतिमा तोड़े जाने पर हंगामा, सीसीटीवी लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग

    May 9, 2026

    एयरपोर्ट के पास अवैध बस्ती हटाने गई टीम पर हमला, दो होमगार्ड जवान घायल

    May 9, 2026

    JPSC परीक्षा को लेकर राजधानी में सख्ती, 15 परीक्षा केंद्रों पर धारा 163 लागू

    May 9, 2026

    डीएसपीएमयू में फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का हंगामा, प्रदर्शन जारी

    May 9, 2026

    लोहरदगा एसपी आवास के सामने तेज रफ्तार कार टकराई डिवाइडर से, एक की मौत व चार घायल

    May 9, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.