Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Apr, 2026 ♦ 8:53 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड : कैबिनेट की बैठक में 15 प्रस्तावों को मिली स्वीकृति, 6 जिलों में खुलेंगे आइटीआइ केंद्र
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैबिनेट की बैठक में 15 प्रस्तावों को मिली स्वीकृति, 6 जिलों में खुलेंगे आइटीआइ केंद्र

    Team JoharBy Team JoharMay 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक में बुधवार को 15 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में 15 प्रस्ताव पास किए गए। कौशल विकास योजना के तहत झारखंड के 6 जिलों में आइटीआइ केंद्र खुलेंगे। रांची, खूंटी, रामगढ़, सिमडेगा, दुमका और गिरिडीह में आइटीआइ केंद्र खोले जाएंगे। इन आइटीआइ केंद्रों में शैक्षणिक प्रशिक्षण भवन और 100 बेड का हॉस्टल भी रहेगा।

    कोरोना वायरस से बचाव के लिए एम्स और भारत सरकार द्वारा चयनित कंपनियों से सीधे टेस्टिंग किट, दवा और अन्य सामग्रियों की खरीदारी नॉमिनेशन के आधार पर हो सकती है। कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि झारखंड सरकार पलामू में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए 10 एकड़ जमीन निशुल्क देगी। इसके अलावा राज्य में 104 करोड़ की लागत से 6 ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं को संचालित करने की स्वीकृति दी गई।

    आइटीआइ निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2019-20 में केंद्रांश: 20 करोड़ 65 लाख 75 हजार 560 रुपये एवं राज्यांश 13 करोड़ 77 लाख 17 हजार 40 रुपये, कुल 34 करोड़ 42 लाख 92 हजार 600 रुपये के व्यय की स्वीकृति एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। झारखंड विधानसभा का दूसरा बजट सत्र 28 फरवरी 2020 से 23 मार्च 2020 तक चलाने की स्वीकृति दी गई।

    ई कोर्ट प्रोजेक्ट के तहत राज्य के जिला न्यायालयों एवं झारखंड उच्च न्यायालय के लिए सृजित सिस्टम आॅफिसर के क्रमश: 22 एवं 1 कुल 23 पदों के के लिए 31 मार्च 2021 तक अवधि विस्तार की स्वीकृति दी गई। राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम में अनुबंध के आधार पर कार्यरत खाद्य विश्लेषक चतुर्भुज मीणा का अनुबंध अवधि विस्तार की स्वीकृति दी गई। 29 जलछाजन परियोजनाओं को 2 वर्ष की अवधि विस्तार दी गई है।

    विधायक योजना अंतर्गत कोविड-19 के दौरान आर्थिक समस्याओं का सामना करने वाले परिवारों को आर्थिक सहायता के लिए प्रावधान के संबंध में निर्गत विभागीय संकल्प को स्वीकृति दी गई है। विधायक योजना अंतर्गत ऊउ विपत्र लंबित रहते हुए भी चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में आवंटित राशि में से 25 लाख की निकासी की स्वीकृति दी गई। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के लाभुकों को अप्रैल 2020 से जून 2020 तक की अवधि के लिए 5 किलोग्राम खाद्यान्न (चावल) प्रति लाभुक प्रतिमाह मुफ्त वितरित करने के लिए 84.95 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअनुराग गुप्ता के साथ नही है मेरा कोई बिजनेस, दीपक सांवरिया के सारे आरोप निराधार, पुलिस जाँच में हो चूका है साबित- अनिल गोयल
    Next Article 25 मई से देश में शुरू होंगी घरेलू उड़ानें, उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी जानकारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : रांची के चुटिया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़, 250 से ज्यादा सिलेंडर जब्त, दो हिरासत में (VIDEO)

    April 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जैक 8वीं का रिजल्ट जारी : रांची नंबर वन, 96.8% बच्चों ने पास होकर बढ़ाया मान

    April 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिटायर्ड जज अमिताभ कुमार गुप्ता होंगे झारखंड के लोकायुक्त, जल्द लेंगे शपथ

    April 16, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : रांची के चुटिया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़, 250 से ज्यादा सिलेंडर जब्त, दो हिरासत में (VIDEO)

    April 16, 2026

    जैक 8वीं का रिजल्ट जारी : रांची नंबर वन, 96.8% बच्चों ने पास होकर बढ़ाया मान

    April 16, 2026

    रिटायर्ड जज अमिताभ कुमार गुप्ता होंगे झारखंड के लोकायुक्त, जल्द लेंगे शपथ

    April 16, 2026

    नक्सल मुठभेड़ में घायल इंस्पेक्टर और एक जवान दिल्ली रेफर, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पहुंचाया गया एयरपोर्ट

    April 16, 2026

    आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास पर डीजीपी सख्त, हर जिले में नोडल अफसर तैनात करने का निर्देश

    April 16, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.