Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पंचायत वेब सीरीज का सीन दिखा नामकुम अंचल में, जांच करने पहुंचे एसडीओ उत्कर्ष
    ट्रेंडिंग

    पंचायत वेब सीरीज का सीन दिखा नामकुम अंचल में, जांच करने पहुंचे एसडीओ उत्कर्ष

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2024Updated:September 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: शायद ही कोई होगा, जिसने पंचायत वेब सीरीज़ नहीं देखी हो. इसमें पंचायत सचिव जॉइन करने पहुंचते हैं तो कार्यालय में ताला लटकता रहता है, जिसे तोड़ने का बहुत प्रयास करते हैं,  लेकिन टूटता नहीं है. ठीक ऐसा ही एक सीन राजधानी रांची के नामकुम अंचल में देखने को मिला है, जहां ज्वाइन करने पहुंचे सीओ अधिकारी रामप्रवेश राम अपने कर्मचारियों से ताला तोड़वाते हुए देखे गए. फिर क्या था किसी ने वीडियो बनायी और सोशल मीडिया में डाल दी. देखते-देखते वीडियो वायरल हो गया. रांची में लोगों के बीच यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने इसकी जांच करने के आदेश दे दिए. एसडीओ को 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौंपने को कहा है. ऐसे में सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार रविवार को मामले की जांच करने नामकुम अंचल कार्यालय पहुंच गए. उनके साथ जिला प्रशासन की टीम भी मौजूद थी.

    क्या है पूरा मामला

     

     

     

     

     

    दरअसल, भू-राजस्व विभाग ने शुक्रवार देर रात 91 अंचल अधिकारियों का तबादला किया था, जिसमें राम प्रवेश कुमार को नामकुम का सीओ नियुक्त किया गया. शनिवार को जब वह नामकुम पहुंचे, तो कार्यालय में ताला लगा हुआ था. ताला तोड़कर उन्होंने प्रभार ग्रहण किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

    डीसी ने 24 घंटे में मांगी है जांच रिपोर्ट

    इस वीडियो के वायरल हाेने पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने मामले का संज्ञान लिया और जांच के निर्देश दिए. एसडीओ को 24 घंटे के अंदर मामले में संलिप्त अधिकारियों और कर्मियों की पहचान कर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया गया है.

    Also Read: प्लाजा रोड को किया जाम, प्रतिबंधित मांस मिलने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश

    administrative action CO Ram Pravesh Kumar DC Rahul Kumar Sinha investigation Johar Live Joining by breaking the lock Land Revenue Department Namkum Zone ranchi Ranchi Latest News ranchi news ranchi today news Ranchi Update News SDO Utkarsh Kumar Today News Transfer video viral एसडीओ उत्कर्ष कुमार जांच जोहार लाइव टूडे न्यूज डीसी राहुल कुमार सिन्हा तबादला ताला तोड़कर जॉइनिंग नामकुम अंचल प्रशासनिक कार्रवाई भू-राजस्व विभाग रांची रांची अपडेट न्यूज रांची टूडे न्यूज रांची न्यूज रांची लेटेस्ट न्यूज वीडियो वायरल सीओ राम प्रवेश कुमार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleDurga Puja 2024 : पूजा पंडालों में लगेंगे CCTV कैमरे, विसर्जन जुलूस की होगी वीडियोग्राफी
    Next Article हसन नसरल्लाह की हत्या का जम्मू-कश्मीर चुनावों पर असर, महबूबा के बाद अब उमर अब्दुला ने कह दी बड़ी बात

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.