Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»शैक्षणिक संस्थानों के पास चल रही तंबाकू दुकानों में छापेमारी, 17 दुकानदारों से वसूला फाइन
    क्राइम

    शैक्षणिक संस्थानों के पास चल रही तंबाकू दुकानों में छापेमारी, 17 दुकानदारों से वसूला फाइन

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2024Updated:September 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर : जिले में तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल और कालेजों के आसपास तंबाकू उत्पाद बेचने वाले 17 दुकानों में छापेमारी की. इस दौरान टीम ने दुकानदारों से जुर्माना वसूला और उन्हें चेतावनी भी दी. कोटपा अधिनियम के तहत दुकानदारों पर कार्रवाई की गई. अभियान का संचालन जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सह एनसीडी सेल के नोडल पदाधिकारी डा मनोज गुप्ता ने किया.

    यहां चला छापेमारी अभियान

    अभियान के तहत देवघर शहरी क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों जैसे देवघर कॉलेज, सत्संग कॉलेज, बाजला महिला कॉलेज, आरएल सराफ विद्यालय और देवघर पब्लिक स्कूल के निकट छापेमारी की गई. इस दौरान तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जो विद्यालय परिसर के 100 गज के दायरे में अपनी दुकानें चला रहे थे.

    युवा पीढ़ी को तंबाकू के दुष्प्रभावों से बचाने की पहल

    छापेमारी के दौरान कुल 17 विक्रेताओं से अर्थदंड के रूप में 3000 रुपये वसूले गए. इन विक्रेताओं को तंबाकू उत्पादों की बिक्री से संबंधित नियमों के उल्लंघन के लिए कड़ी चेतावनी दी गई. अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान युवा पीढ़ी को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों से बचाने और उन्हें जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा है. अभियान में अभिमन्यु दांगी, रवि कुमार सिन्हा, प्रशांत मालवीय, कुमार अभिषेक, रवि चंद्र मुर्मू, आरक्षी चंचल रविदास, और रामचंद्र प्रसाद यादव शामिल थे.

    Also Read: Jharkhand Assembly Election 2024 : भाजपा अपनी सीटिंग सीट सिमरिया आजसू को देने के लिए तैयार, 9 सीटों पर बनी सहमति! 

    action against vendors Awareness campaign Bajla Women's College campaign team COTPA Act Deoghar Deoghar College Deoghar Public School Dr. Manoj Gupta educational institution Fine Health department penalty Raid RL Saraf Vidyalaya Satsang College side effects of tobacco Tobacco free youth campaign tobacco products violation of rules Young Generation अभियान टीम अर्थदंड आरएल सराफ विद्यालय कोटपा अधिनियम छापेमारी जागरूकता अभियान जुर्माना डा मनोज गुप्ता तंबाकू उत्पाद तंबाकू के दुष्प्रभाव तंबाकू मुक्त युवा अभियान देवघर देवघर कॉलेज देवघर पब्लिक स्कूल नियमों का उल्लंघन बाजला महिला कॉलेज युवा पीढ़ी विक्रेताओं की कार्रवाई शैक्षणिक संस्थान सत्संग कॉलेज स्वास्थ्य विभाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब मंईयां सम्मान योजना के नाम पर ठगी, पुलिस ने 8 साइबर ठग को दबोचा
    Next Article शादी के 8 साल बाद पति मोहसिन अख्तर मीर से अलग होंगी उर्मिला मातोंडकर, तलाक की दी अर्जी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.